11 वा विश्व योग दिवस
जिला स्तरीय कार्यक्रम लाखोटिया उद्यान में हजारों शहरवासियों ने किया योग।

प्रभारी मंत्री झाबर सिंह ने किया योगाभ्यास अनेक जनप्रतिनिधिगण।अधिकारीगण एवं आमजन रहे मौजूद। प्रभारी मंत्री खर्रा के मागदर्शन में जिला कलक्टर मंत्री का नवाचार।
योग दिवस पर नशामुक्त भारत अभियान व योग भी वोट भी की शपथ दिलायी।
जिले मे अनेक स्थानों पर भी हुआ योग
पाली।
जिला प्रशासन, आयुर्वेद विभाग एवं नगर निगम पाली के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को मुख्यालय के लाखोटिया उद्यान में 11 वा ं अर्न्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में हजारों लोगों ने प्रभारी मंत्री झाबर सिंह की मौजूदगी में प्रातः योग किया । योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की रही । इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रसारण किया गया।
प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इस अवसर पर कहा कि योग करने से तन और मन स्वस्थ रहता हे आमजन को नित्य प्रतिदिन योग करना चाहिये। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ बजरंगलाल शर्मा व उपनिदेशक शिवकुमार ने बताया कि इस दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा योग की विभिन्न मुद्राओं व आसनों के माध्यम से योग करवाया जो योग के कामन प्रोटोकाल के अनुसार किया गया। इस अवसर पर बडे ,बजुर्ग , बच्चे ,महिलाआें ने भी योग किया।
*जिले में ब्लाक व ग्राम स्तर पर व अन्य स्थानों धार्मिक व पर्यटन स्थलों व अन्य स्थानों पर भी हुआ योगाभ्यास का आयोजन*
जिले में पर्यटन व धार्मिक स्थलों रणकपुर, मानपुरा भाखरी, सोनाणा खेतलाजी, ओम आश्रम जाडन, जवाई आदि पर भी योग दिवस का आयोजन किया गया।साथ ही ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर, आयुष्मान आरोग्य मन्दिर, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों, विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा चिन्हित धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर प्रातः 6ः00 से 8ः00 बजे जिसमें 6ः30 से 7ः00 बजे तक तत्पश्चात 7ः00 से 7ः45 तक आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल अनुसार योगाभ्यास कर योग दिवस का आयोजन किया गया।
*प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा के मार्गदर्शन में जिला कलक्टर मंत्री का नवाचार*
योग दिवस पर नशा मुक्त भारत अभियान व योग भी वोट भी के लिये जागरूकता की मंत्री खर्रा ने शपथ दिलायी।
*योग प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को किया सम्मानित*
इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री खर्रा ने योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की योग प्रश्नोत्तरी के विजेताओ को पुरूस्कृत किया गया। साथ ही सेल्फी पाइंर्ट भी आकर्षण का केन्द्र रहा।
*ये रहे मौजूद*
इस मौके पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पाली जिले के लिये योग दिवस पर नियुक्त अधिकारी प्रबन्धक निदेशक राजस्थान सहकारिता व डेयरी फेडरेशन श्रुति भारद्वाज , जिला कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, प्रशिक्षु आई ए एस बिरजू चौधरी , पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह , एडीएम सीलिंग अश्विनी क पंवार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मुकेश चौधरी , यूआटी सचिव डॉ. पूजा सक्सेना, एसडीएम विमलेन्द्र राणावत, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र रज्जाक अली, प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अमित सोनी, आयुक्त नगर निगम नवीन भारद्वाज , सीएमएचओ डा. विकास मारवाल, जिला शिक्षा अधिकारी राहुल राजपुरोहित, उपनिदेशक महिला बाल विकास राजेश, , सहित शहर के गणमान्य नागरिक व सुनील भंडारी , तिलोक चौधरी , पुखराज पटेल , मौजूद रहे।
आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डा. शिवकुमार शर्मा ने बताया कि शहर की सामाजिक शैक्षणिक संस्थाओं ने विभिन्न सामाजिक भामाशाहों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सेवी संगठनों ने भी सहयोग किया।ंयोगाभ्यास का संचालन कवयित्री तृप्ति पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर सरस डेयरी ने छाछ व अन्य ने भी पेय व अन्य की व्यवस्था की। अन्य संगठनों ने भी सहयोग किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





