पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

SHARE:

पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

संजय यादव,अयोध्या।

थाना रौनाही के ग्राम जगनपुर में एक व्यक्ति का शव फेंकने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि क्षेत्राधिकारी सदर योगेन्द्र कुमार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव और उनकी टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्तों को ट्रेस किया। 14 जून 2025 को ग्राम जगनपुर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया था। मृतक की पहचान लखनऊ के पल्टन छावनी निवासी साहिल के रूप में हुई। उसके भाई आमिर ने शव की पहचान की और तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्तों अश्वनी सिंह उर्फ मिर्ची, नसीम उर्फ छोटू कटरा और आकिब कुरैशी को आल्टो कार सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर मृतक की टीशर्ट, गमछा, तौलिया और हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया।
एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों और मृतक के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था, जिसके चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है और मामले की विवेचना जारी है।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस जघन्य अपराध का खुलासा किया है ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment