लग्जरी कार से 27 किलो अवैध डोडापोस्त जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

लग्जरी कार से 27 किलो अवैध डोडापोस्त जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार।

नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़।

सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान एक एसएक्स4 कार से 27 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के मार्गदर्शन व डीएसपी चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर चित्तौड़गढ़ निरंजन प्रताप सिंह पु. नि. के निर्देश पर थाने के उप निरीक्षक तुलसीराम, हैड कानि. सुरेन्द्र सिंह, कानि. डुंगर सिंह, भजन लाल, पृथ्वीपाल सिंह, विनोद कुमार व बलवत सिंह द्वारा मंगलवार को कोटा उदयपुर हाईवे रोड़ पर बोजुन्दा पुलिया पर नाकाबन्दी के दौरान कोटा-निम्बाहेडा की तरफ से तेजगति से आई एक कार एसएक्स 4 को बैरीयर लगाकर बमुश्किल रोका गया, चालक की गतिविधी संदिग्ध होने से एस एक्स 4 कार की तलाशी ली तो कार की डिग्गी में प्लास्टिक के 02 कट्टो में कुल 27 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोड़ाचुरा मिला। जिसे जब्त किया जाकर कार चालक फलौदी जिले के फतेहसागर पिलवा निवासी 36 वर्षीय श्याम लाल विश्नोई पुत्र नरसिंगराम विश्नोई को गिरफतार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही कर एक्सएस 4 कार को जब्त किया गया। जब्त शुदा डोडा चुरा के सम्बंध में प्रकरण दर्ज कर आरोपी से पुछताछ जारी हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment