सनवाड़ में भव्य चातुर्मास प्रवेश 28 जून को।

SHARE:

सनवाड़ में भव्य चातुर्मास प्रवेश 28 जून को

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया।

श्रीमाल सेठ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक अचलगच्छ संघ सनवाड़ में नौ वर्ष के बाद पहली बार चातुर्मास प्राप्त हुआ जिनका भव्य चातुर्मास प्रवेश 28 जून 2025 शनिवार को होने जा रहा है।
श्रीमाल सेठ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक अचलगच्छ संघ सनवाड़ के संचिव अशोक कुमार सेठ ने बताया कि राष्ट्रसंत अचल गच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य भगवन श्री गुण सागर सुरिश्वर जी महाराज साहब एवं जिन शासन शिरोमणि अचल गच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य भगवन श्री गुणोदय सागर सुरिश्वर जी महाराज साहब की दिव्या कृपा एवं साहित्य दिवाकर अचल गच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य भगवन श्री कलाप्रभ सागर सुरिश्वर जी महाराज साहब की आज्ञा से नरेंद्र विद्युत चारु तत्व धर्म परिवार के महा तपस्विनी तप ज्योति परम पूज्या साध्वी श्री कैवल्य प्रिया श्री जी महाराज साहब व मधुर कंठी कार्य दक्ष परम पूज्या साध्वी श्री जिन प्रिया श्री जी महाराज साहब का मंगल चातुर्मास सनवाड़ श्री संघ को प्राप्त हुआ। जिनका चतुर्मासिक मंगल प्रवेश 28 जून शनिवार को होने जा रहा है। विद्या निकेतन विद्यालय से प्रातः 8:00 बजे भव्यातिभव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी‌ जो आर्य रक्षित गुण सागर सूरी आराधना भवन में पहुंच कर धर्म प्रवचन सभा में परिणित हो जाएगी। चातुर्मास प्रवेश को लेकर श्री संघ में उत्साह का वातावरण है चातुर्मास को सफल बनाने में अध्यक्ष श्री पारसमलजी सेठ उपाध्यक्ष श्री नरेंशकुमार जी सेठ कोषाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी सेठ सहित संघ के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सभी सदस्य गण तैयारी लगे हुए हैं। इस कार्यक्रम में नवकारसी के लाभार्थी श्रीमती कोमल बेन अंबालाल जी सेठ कांगणीवाल परिवार सनवाड़ व‌ साधार्मिक भक्ति श्री संघ के द्वारा रखी गई है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment