स्मार्ट मीटर लगवाने के नाम पर वसूली की कोशिश? तुरंत करें शिकायत
संजय यादव,अयोध्या।
अयोध्या मण्डल के पांच जनपदों — अयोध्या, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, अमेठी व बाराबंकी में सभी उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेज़ी से चल रहा है। यह कार्य कार्यदायी संस्था मै० पोलारिस द्वारा किया जा रहा है। विशेष बात यह है कि मीटर आर्मर्ड केबल के साथ ही लगाए जाएंगे, और यह केबल संस्था द्वारा निःशुल्क प्रदान की जाएगी।
मुख्य अभियंता (वितरण), मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लि०, अयोध्या क्षेत्र द्वारा सभी उपभोक्ताओं को यह स्पष्ट जानकारी दी गई है कि अगर कोई व्यक्ति स्मार्ट मीटर या केबल लगाने के नाम पर आपसे पैसे की मांग करता है या बिना आर्मर्ड केबल लगाए मीटर फिट करता है, तो उसकी शिकायत तुरंत करें।
*बॉक्स*
*शिकायत कैसे करें*
-संबंधित व्यक्ति का फोटो खींचें,
-उसका नाम, मोबाइल नंबर और पहचान नोट करें,
-स्थानीय थाने में FIR दर्ज कराएं,
और साथ ही विद्युत विभाग के किसी कार्यालय या इस मोबाइल नंबर पर तुरंत सूचित करें: 9415902000
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे इस प्रक्रिया में सतर्क रहें और किसी भी तरह की धोखाधड़ी या अवैध वसूली का विरोध करें। यह पूरी सेवा उपभोक्ताओं के लिए बिल्कुल मुफ्त है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





