मंडी में बारिश से किसानों हुई फसल खराब,लापरवाही व्यापारियों से भरपाई की मांग।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
निम्बाहेड़ा कृषि उपज मंडी में भारी बारिश के कारण सैकड़ों किसान भाइयों की मूंगफली, सोयाबीन एवं अन्य अनाज की उपज भीगकर नालों में बह गई। यह अत्यंत दुखद और
चिंताजनक स्थिति तब उत्पन्न हुई जब मंडी परिसर में हमारी सरकार ने किसानों की उपज को छाया में रखने के लिए इतने विशाल डोमो का निर्माण करवाकर दिए फिर भी आज उपज को खुले में रखा गया, और मंडी प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था।
कई किसान साथियों से सूचना मिलने पर मैं स्वयं मंडी परिसर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। स्पष्ट रूप से देखा गया कि यह नुकसान मंडी प्रबंधन की लापरवाही का परिणाम है। यदि समय रहते मंडी प्रशासन सतर्क होता, तो किसानों की उपज को डोम (शेड्स) के अंदर रखवाया जा सकता था।
यह भी सामने आया कि मंडी में पर्याप्त संख्या में डोम होने के बावजूद व्यापारियों द्वारा कुछ डोमो पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। ऐसे में प्रशासन को इन व्यापारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर जुर्माना वसूलना चाहिए।
मैंने इस संबंध में उपखंड अधिकारी और मंडी सचिव से बात कर तत्काल व्यवस्थाएं सुधारने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
यदि आने वाले समय में मंडी की व्यवस्थाओं में ठोस सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस पार्टी किसान हित में सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी और आंदोलन किया जाएगा।
किसानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी।
उदयलाल आंजना
पुर्व सहकारिता मंत्री राजस्थान सरकार
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





