पीएम श्री बालिका विद्यालय सादड़ी में चल रहे भारतीय भाषा समर कैंप में बालिकाएं सीख रही मराठी भाषा।
सादड़ी।
10जून से पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में चल रहे भारतीय भाषा समर कैंप में बालिकाएं मराठी भाषा सीख रही हैं, मराठी शिशु गीत व संभाषण का अभ्यास कर रही है।
कैंप प्रभारी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक सरस्वती पालीवाल ने बताया कि शिविर में फ़्लैश कार्ड,संवाद,रोल प्ले के माध्यम से मराठी भाषा के शब्दों, वाक्यों से परिचय करवाया जा रहा है। मराठी शिशु गीत गायन से शिविर को रोचक बनाया जा रहे हैं, बालिकाओं से मराठी में परस्पर वार्तालाप करवाया जा रहा है। चार्ट व अन्य टीएलएम तैयार करवाई जा रही हैं।आज कैंप के तीसरे दिन प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने कैंप का अवलोकन किया तथा बालिकाओं को मराठी भाषा के इतिहास व इसकी विशेषताएं बताई तत्पश्चात मराठी शिशु गीत येरे येरे पावसा तथा चांदोबा चांदोबा भागलास का ? का अभ्यास करवाया। उन्होंने शिविरार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।इस अवसर पर सुशीला सोनी,संजय कुमार, गजेन्द्र सिंह व पुरुषोत्तम लाल भी उपस्थित रहे।
पालीवाल ने बताया कि शिविर का समापन 17जून को होगा। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पारितोषिक व सभी शिविरार्थियो को सहभागिता प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि विद्यालय में पढी जाने वाली हिंदी,संस्कृत को छोड़कर अन्य भारतीय भाषाओं को जानने व सिखाने के प्रयोजन से एनसीईआरटी के दिशा निर्देशानुसार समूचे देश के सरकारी विद्यालयों में सात दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





