नामदेव छिपा समाज की बैठक सम्पन्न,लिए कई निर्णय।

SHARE:

नामदेव छिपा समाज की बैठक सम्पन्न,लिए कई निर्णय।

फालना,पाली

श्री नामदेव छीपा समाज सेवा समिति 108 गांव निंबेश्वर धाम के तत्वावधान मे बैठक का आयोजन कर मोहनलाल सोलंकी नाना को सभापति मनोनीत करके दिनांक 30-11-2025 को होने वाले दसवें सामुहिक विवाह की विज्ञप्ति का विमोचन समिति अध्यक्ष व चारो कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा किया गया। सेवा समिति अध्यक्ष प्रहलादकुमार परिहार ने सामुहिक विवाह विज्ञप्ति से सभा को अवगत कराया सचिव मोतीलाल परमार द्वारा पुर्व मिटिंग कि कार्यवाही व विज्ञप्ति में अंकित भामाशाहों के नामों कि सुची को पढ़ कर सभा को सम्बोधित कर आर्थिक सहयोगकर्ता भामाशाहों को धन्यवाद दिया और सभी समिति सदस्यों को इस सामुहिक विवाह कि विज्ञप्ति को समाज के प्रत्येक घर तक पहुंचाने कि जिम्मेदारी भी दी गई जिससे अधिक से अधिक विवाह योग्य जोड़े सामूहिक विवाह मैं भाग ले सकें। समिति के अध्यक्ष द्वारा कमेटी का विस्तार हेतु निम्न समाज के सेवाभावी सदस्यौं को नवीन पद के लिए नियुक्त किया सह- संरक्षक रिखबचंद परमार, प्रचार मन्त्रि अरविंद परारिया, सह-व्यवस्थापक पुरणचन्द परमार, रजिस्ट्रड समिति सदस्य घेवरचन्द परमार अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। विवाह में रजिस्ट्रेशन आवेदन हेतु शिवगंज क्षेत्र से घेवरचन्द परमार व प्रहलाद कुमार परिहार, सुमेरपुर से रिखबचंद परमार व नेमीचंद पहाड़िया,चामुण्डेरी से चम्पालाल सोलंकी, रानी गांव से मोतीलाल, खुडाला-फालना से चम्पालाल भाटी, बाली से भंवरलाल गेहलोत, पाली से पुरणचन्द परमार व भंवरलाल परिहार, पावा से हस्तीमल गेहलोत समिति सह- सचिव को जिम्मेदारी सौंपी गई । सभा के अंत में अहमदाबाद विमान त्रासदी में काल कलवित यात्रीयो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नेनमल चौहान, गोविंदकुमार सोलंकी, राजेश परमार, पुरूषोत्तम गेहलोत, मुलचंद गेहलोत, गणेशमल गेहलोत,भरत चौहान, तेजराज गेहलोत, रमेशकुमार परिहार, घेवरचंद परमार, हरिश गेहलोत इकबालगढ,सुकनराज परमार, भरत गेहलोत, प्रविण सोलंकी, दिलीपकुमार सोलंकी, विजयकुमार चौहान,लालचंद सोलंकी, घेवरचंद सोलंकी, प्रविण परारिया , हेमलता सोलंकी, कमला बाई, हेमलता परिहार, मधु परारिया , फूली देवी , मीना नानीवाल , रेखा परारिया व महिला मण्डल और युवा मण्डल सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment