अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश… गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी सहित 242 यात्री सवार थे,राहत बचाव कार्य तेज, गृहमंत्री ने Cm से ली जानकारी, CM घटना स्थल पर।

SHARE:

अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश… गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी सहित 242 यात्री सवार थे,राहत बचाव कार्य तेज, गृहमंत्री ने Cm से ली जानकारी, CM घटना स्थल पर।

अहमदाबाद,गुजरात

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 यात्री सवार थे। विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था। तभी टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास उसमें धमाका हो गया। एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1.40 बजे यह क्रैश हो गई। विमान एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ है जो एयरपोर्ट कैंपस से सटा हुआ है। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

हादसे के बाद NDRF व बचाव दल घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्यवाही जारी भर्ती कराया जा रहा है। हादसे के बाद एयरपोर्ट पर आवाजाही रोक दी गई है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है फिलहाल आधिकारिक आंकड़ सामने नहीं आया है।

#

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment