राज्य मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष मूलचंदानी ने सोजत में उपकारागार का निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश।

SHARE:

राज्य मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष मूलचंदानी ने सोजत में उपकारागार का निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश।

पाली।

राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जीआर मूलचंदानी बुधवार को जिले के सोजत पहुंचे। उन्होंने आज वहां उप कारागार का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने जेल में वर्तमान 42 बंदियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली जिसमें जेलर कमला चौहान ने उप कारागृह की व्यवस्थाओं व समस्याओं के बारे में विस्तार से जस्टिस मूलचंदानी को अवगत करवाया।

आयोग अध्यक्ष मूलचंदानी ने तुरंत प्रभाव से उपखंड अधिकारी मसिंगाराम जांगिड़ को विभिन्न आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने जेल में बंदियों की खाने-पीने, साफ-सफाई, वृक्षारोपण व हरियाली को भी देखा। इससे पूर्व उप कारागृह में आगमन पर जवानों ने जस्टिस मूलचंदानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर जेलर कमला चौहान ने विस्तार से जानकारी दी। जेल के निरीक्षण में सोजत डीएसपी जेठुसिंह सिंह करनोत व सोजत थानाधिकारी देवीदान बारहठ सहित पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।

——

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment