वर्तमान में तापमान में अत्यधिक बढोतरी, विद्युत विभाग द्वारा पाली जिले में बढ़े हुए विद्युत भार को संतुलित करने हेतु लगाये गये 135 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर, लाखो लोगों को मिली बिजली लोड की समस्या से बड़ी राहत।

SHARE:

वर्तमान में तापमान में अत्यधिक बढोतरी, विद्युत विभाग द्वारा पाली जिले में बढ़े हुए विद्युत भार को संतुलित करने हेतु लगाये गये 135 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर, लाखो लोगों को मिली बिजली लोड की समस्या से बड़ी राहत।

पाली।

पाली जिले में विद्युत आपूर्ति के लिए 184 नम्बर 33 केवी जी. एस.एस 967 नम्बर 11 केवी फीडर के साथ ही 50870 (40339 थी फेज व 10631 सिंगल फेज) डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर स्थापित है। जिससे पाली जिले की विद्युत आपूर्ति सुचारू हो रही है। वर्तमान में तापमान में अत्यधिक बढोतरी होने के कारण विद्युत वितरण ट्रांसफार्मरो पर लोड बढ़ रहा है। जिससे ट्रांसफार्मर पर फ्युज उड़ना, एल.टी. केबल जलना / पिघलना, लाईन जम्पर मिस होना आदि समस्याएँ होती है। पिछले साल की तुलना में विद्युत तंत्र पर लगभग 30 से 35 प्रतिशत घरेलु विद्युत भार की बढ़ोतरी हुई है। अतः बढ़े हुए लोड को संतुलित करने हेतु विगत 08 माह (अक्टूबर-2024 से मई 2025 तक) में विद्युत विभाग द्वारा विद्युत तंत्र को सुदृढिकरण एवं विद्युत भार को बाटने हेतु पाली जिले में सिस्टम इम्पुमेन्ट स्कीम में 135 नये वितरण ट्रांसफार्मर लगाये है जिससे वोल्टेज में सुधार आया है।

अधीक्षण अभियन्ता अजय माथुर ने बताया की पाली शहर में सिस्टम इम्प्रुमेन्ट स्कीम में 16 नये वितरण ट्रांसफार्मर लगाये गये इससे पाली शहर में मोहन नगर, राम रहीम कॉलोनी, चामुंडा नगर, ओवरब्रिज सुभाष नगर, प्रताप नगर, मिल सोसायटी सुभाष नगर, समशान घाट पाली के पास सुभाष नगर बी, पुराना हाउसिंग बोर्ड, पुराना हाउसिंग बोर्ड आरएमजीबी पाली के पास का क्षेत्र, महाराणा प्रताप चौराहा पाली, विशाखा मार्बल न्यू हाउसिंग बोर्ड के पास का दक्षेत्र, भालेलाव रोड़ राजेंद्र नगर क्षेत्र, फैनजी अवली सेंचुरी गार्डन क्षेत्र, गौशाला के पास केशव नगर, वृन्दावन केशव नगर, सुमेरपुर रोड क्षेत्र के लोगो को कम बोल्टेज की समस्या से निदान मिला है एसे ही ग्रामीण क्षेत्र 09 नये वितरण ट्रांसफार्मर लगाये है जिससे हेमावास, आकेली, डेंडा, आकड़वास, अरटिया, घोलेरिया जागीर, चेण्डा, गेलावास व गरवलिया से क्षेत्र के लोगो को निदान मिला है।

शेष 110 नये वितरण ट्रांसफार्मर वितरण सिस्टम इम्पुमेन्ट स्कीम में सोजत सिटी क्षेत्र में 15, चण्डावल क्षेत्र में 03, राणावास क्षेत्र में 06, खारची क्षेत्र में 05, आ.पू. कालू क्षेत्र में 05, पिपलिया क्षेत्र में 03, बर क्षेत्र में 09, बाली क्षेत्र में 04, नाना क्षेत्र में 12, बेडा क्षेत्र में 05, देसूरी क्षेत्र में 01, खिंयाडा क्षेत्र में 07, सादडी क्षेत्र में 13, सुमेरपुर क्षेत्र में 13 व तखतगढ़ क्षेत्र में 10 लगाये गये है जिससे इन क्षेत्रो के लोगो को कम वॉल्टेज की समस्या से समाधान हुआ है।

  • अधीक्षण अभियन्ता के अनुसार पाली जिले के शहरी क्षेत्रो में कॉलोनियों के विस्तार के साथ विद्युत भार भी बढ़ रहा है। जिसको सुचारु विद्युत आपूर्ति देने हेतु नयें डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर लगाने और नई विद्युत लाईन तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।
Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment