हत्या के आरोपियों का पुलिस ने बाजार में पैदल जुलूस निकाला,ताकि अपराधियों में पुलिस का खोप बना रहे।

SHARE:

हत्या के आरोपियों का पुलिस ने बाजार में पैदल जुलूस निकाला,ताकि अपराधियों में पुलिस का खोप बना रहे।

नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ

चित्तौड़गढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व चर्चित गोली कांड में युवक की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा पकड़े गये तीन आरोपियों को आज गंगरार क्षेत्र में तस्दीक के दौरान बाजार में पुलिस ने उनका पैदल जुलूस निकाला। कोतवाली थाना क्षेत्र में सेमलपुरा चौराहे के निकट 31 मई की रात्रि को हाइर्व पर स्थित एक होटल पर अजयराज सिंह अपने मित्रों के साथ खाना खा रहा था, तभी वहां लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर दो दर्जन हमलवरों ने पुरानी रंजिशवश अजयराज को टारगेेट बनाते हुए उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके से हमलावर दो गाड़ियों में आग लगाकर मौके से फरार हो गये। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते गठित टीम द्वारा जैसलमेर की एक होटल से तीन आरोंपियों को गिरफ्तार कर लिया। हमले के आरोपी अधिक्तर गंगरार क्षेत्र के होने से पुलिस द्वारा आरोपियों को तस्दीक के लिये गंगरार और अपराधियों में पुलिस का खौफ रहे उसके लिए चित्तौड़गढ़ शहर के बाजार में पैदल जुलूस निकाला गया। मामलें में लिप्त शेष आरोपियों की धरपकड़ के लिये पुलिस टीम जगह-जगह दबिश दे रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment