पूर्व एएसआई की बेटे की गोली मारकर हत्या के तीनों आरोपी जैसलमेर से अरेस्ट।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
चित्तौड़गढ़ के सेमलपुरा इलाके में हुए सनसनीखेज मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सेवानिवृत्त एएसआई के बेटे अजय राज सिंह झाला की हत्या मामले में फरार चल रहे तीन मुख्य आरोपियों को पुलिस ने जैसलमेर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के दौरान वे भागने की कोशिश में घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ले जाकर मौका मुआयना कराया। आइए दिखाते हैं इस पूरी सनसनीखेज घटना का विस्तृत ब्यौरा।
VO-
1 जून की रात चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के सेमलपुरा में फायरिंग की एक बड़ी वारदात सामने आई, जिसमें निंबाहेड़ा निवासी 33 वर्षीय अजय राज सिंह झाला की गोली लगने से मौत हो गई। अजय अपने दोस्तों के साथ होटल में खाना खा रहा था, जब हमलावरों ने चारों ओर से होटल को घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। फायरिंग में अजय को एक गोली लगी जो हाथ से होती हुई फेफड़ों तक पहुंच गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अजय राज सिंह के पिता शिव सिंह झाला राजस्थान पुलिस में एएसआई के पद से रिटायर हो चुके हैं। इस हत्या के पीछे बजरी के पुराने विवाद की बात सामने आई है। घटना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई। एडिशनल एसपी सरिता सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों – राशमी निवासी हर्षवर्धन सिंह, भीलवाड़ा निवासी मनोज चौधरी और बद्री जाट को जैसलमेर से गिरफ्तार किया। इन तीनों को पुलिस ने घटनास्थल पर मौका मुआयना के लिए भी ले जाया। जैसलमेर से वापसी के दौरान गंगरार के पास तीनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उन्हें दोबारा पकड़ लिया गया। भागने के प्रयास में दो आरोपियों के पैर फैक्चर हो गए और एक का पैर हल्का मुड़ गया। घायल आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया और फिर पुलिस उन्हें घटनास्थल पर लेकर गई। मौके से सात गोली के खोल बरामद हुए और एक गोली वही थी जिसने अजय की जान ली। इससे यह स्पष्ट है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ हत्या की नीयत से आए थे। होटल को चारों ओर से घेरकर योजनाबद्ध ढंग से हमला किया गया। इस मामले में कुल 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है। पुलिस अब भी गंगरार निवासी ईश्वर सिंह चौहान, डगला का खेड़ा निवासी मोंटी सिंह, अजमेर निवासी राहुल, भेरू सिंह, गोपाल गुर्जर, कुलदीप सिंह, डिग्गी राज सिंह और भगवान सिंह सहित अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य साफ था – अपराधियों को यह संदेश देना कि वे चाहे जहां भी भाग जाएं, कानून से नहीं बच सकते। सेमलपुरा हत्याकांड ने चित्तौड़गढ़ जिले को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन पुलिस की सख्त कार्रवाई से जनता में भरोसा लौटा है। मुख्य आरोपी पकड़े जा चुके हैं और बाकी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि अपराधी कितना भी चालाक हो, कानून की पकड़ से नहीं बच सकता। एडिशनल एसपी सरिता सिंह की बाइट
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





