विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कपासन पंचायत समिति की तीन ग्राम पंचायत में लगाए गए शिविर में कृषि वैज्ञानिको ने किसानों को दिए उन्नत खेती के टिप्स।

SHARE:

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कपासन पंचायत समिति की तीन ग्राम पंचायत में लगाए गए शिविर में कृषि वैज्ञानिको ने किसानों को दिए उन्नत खेती के टिप्स।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया।
*कपासन -हथियाना* कृषि विज्ञान केन्द्र चित्तौड़गढ़ द्वारा खेती को विकसित बनाने एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के लिए चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान को जिले में वृहद रूप से चलाया जा रहा है।

कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रतन लाल सोलंकी ने बताया कि डॉ. आर.एस. मीणा, वरिष्ठ वैज्ञानिक, भारत सरकार (एन.बी.एस.एस.). उदयपुर, सहायक कृषि अधिकारी पुष्पा प्रजापत, कृषि विज्ञान केन्द्र के श्री संजय कुमार धाकड़, तकनीकी सहायक, श्री शंकर लाल नाई, सहायक कृषि अधिकारी (सेवानिवृत) ने अभियान के जिले के कपासन पंचायत समिति के ग्राम पंचायत हथियाना और उसके निकटवर्ती गांवो के किसानो के साथ शिविर का आयोजन कर संवाद किया। शिविर का संचालन आशा जोशी वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक द्वारा किया गया । इसी क्रम में ग्राम पंचायत मुंगाना एवं बालारड़ा में भी शिविर का आयोजन किया गया शिविर में सहायक निदेशक भगवान सिंह कुंपावत सहायक निदेशक कृषि विस्तार एवं कृषि अधिकारी प्रशांत कुमार जाटोलिया द्वारा कृषि विभाग के अंतर्गत चलने वाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी कृषकों को दी गई । डॉ. सोलंकी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में खरीफ के मौसम की फसलो में किसानो की समस्याएं और आवश्यकता अनुरूप वैज्ञानिक सलाह पहुंचाने में यह अभियान चलाया जा रहा है। गांव गांव और विभिन्न भौगोलिक विशेषता वाले जिले में मूंगफली, सोयाबीन, उड़द, मक्का, ज्वार फसलो के उन्नत बीजो की उपलब्धता, किस्मों के प्रकार, फसलो में पहले से रोगो के प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण जैसे विभिन्न विषयो पर किसानो की समस्या का समाधान किया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ सोलंकी ने हथियाना ग्राम पंचायत की प्रगतिशील महिला कृषक कमला देवी जाट, रतनी जाट एवं पूजा तंबोली से संवाद किया और कृषकों से शिविर का फीडबैक लिया। शिविर में पंचायती राज्य विभाग से किशन लाल जाट कनिष्ठ सहायक , मनीषा गोड कृषि पर्यवेक्षक एवं निकटवर्ती ग्राम पंचायत से कृषि पर्यवेक्षक सुमित्रा जाट कमलेश गाडरी सरोज कुमारी एवं उद्यान विभाग से अनिल भंवरिया कृषि पर्यवेक्षक एवं प्रगतिशील कृषक एवं स्थानीय ग्राम पंचायत के महिला एवं पुरुष कृषक उपस्थित थे
डॉ. आर.एस. मीणा, वरिष्ठ वैज्ञानिक, भारत सरकार (एन.बी.एस.एस.), उदयपुर, कहा कि वैज्ञानिको द्वारा किसानो को फसलो के रोगो पर अनावश्यक दवाईयो के खर्च को रोकने में सक्षम जैविक उपचारो एवं प्रबंधन तकनीको पर विस्तार से चर्चा की गई। आशा जोशी स्थानीय वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक ने कृषि यंत्रो पर उपलब्ध अनुदानो, फार्म पोण्ड, सोलर व बागवानी की फसलो में किसानो को दी जाने वाली सुविधाओ पर विस्तार से जानकारी दी गई एवं शिविर के समापन में सभी को धन्यवाद अर्पित किया इस तरह सफल आयोजन रहा । शिविर के दौरान ग्राम मुंगाना के कृषकों को कृषि ड्रोन प्रदर्शन दिखाया गया ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment