श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 20 करोड़ 48 लाख 08 हजार 496 रुपए,
पांच चरणों में गणना हुई सम्पन्न
नरेन्द्र सेठिया
सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 20 करोड़ 48 लाख 08 हजार 496 रुपए। ज्ञात रहे कि ठाकुरजी की राजभोग की आरती के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच ठाकुरजी का भंडार खोला गया था। सोमवार को पहले चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 10 करोड़ 52 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। बुधवार को दूसरे चरण में की गई गणना में 04 करोड़ 08 लाख 20 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। गुरुवार को तीसरे चरण की गणना में 04 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। शुक्रवार को चौथे चरण की गणना में 64 लाख 50 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। शेष बची राशि की गणना शनिवार को पांचवें व अंतिम चरण के रूप में की गई। पांचवें चरण की गणना में 05 लाख 38 हजार 496 रुपए की राशि प्राप्त हुई। पांचवें चरण की गणना के बाद भंडार से प्राप्त राशि की गणना का हुआ समापन। पांचों चरणों की गणना करने के बाद भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से इस माह कुल 20 करोड़ 48 लाख 08 हजार 496 रुपए प्राप्त हुए। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से 388 ग्राम सोना तथा 57 किलो 700 ग्राम चांदी भी प्राप्त हुई। इधर श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद व मनीऑर्डर के रूप में 06 करोड़ 29 लाख रुपए, 239 ग्राम 400 मीलीग्राम सोना तथा 73 किलो 260 ग्राम चांदी भेंट स्वरूप प्राप्त हुई। शनिवार को पांचवें व अंतिम चरण की गणना नायब तहसीलदार व मंदिर मंडल प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय नन्दकिशोर टेलर, कनिष्ठ लेखाकार राजेंद्र सिंह, मंदिर व्यवस्था व प्रोटोकॉल प्रभारी राजेंद्र शर्मा, संपदा व गौशाला प्रभारी भेरुगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह, संस्थापन प्रभारी लेहरी लाल गाडरी, सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच की गई।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





