पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में उत्कर्ष परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान।

SHARE:

पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में उत्कर्ष परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान।

फालना,पाली

स्थानीय विद्यालय पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खुडाला में श्रेष्ठ परिणाम लाने वाले बालक बालिकाओं का सम्मान किया गया तथा समाज सेवा शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।10वी बोर्ड में 93% बनाने पर पूजा कुमारी, 88.17% पर मनन शर्मा,85%पलाक्षी गुर्जर का सम्मान किया गया ।12वी बोर्ड में आरती शर्मा 80% तथा 8वी बोर्ड में जशोदा प्रथम, गरिमा काग और हिमानी द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर तथा 5 वीं बोर्ड में लक्ष्य,याशमीन,सेजल,युवराज को A ग्रेड प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमति ललिता रमेश शाह, समाज सेवी अमित मेहता,नरपत जैन,राकेश* *अग्रवाल,एसएमसी अध्यक्ष गोपाराम, दलपत राज चौधरी,मुकेश शर्मा,दिनेश माहेश्वरी,मनीष,अशोक कुमार राव,महेंद्र सिंह चावड़ा,झालाराम देवासी,नरेन्द्र कुमार,देवाराम बंजारा आदि उपस्थित रहे है कार्यक्रम के अंत में कार्यवाहक प्रधानाचार्य दिनेश माहेश्वरी ने पधारे हुए सभी आगंतुक मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यक्रम में मंच का संचालन देवाराम बंजारा ने किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment