16 करोड़ की लागत से नैपुरा के पास बनेगा पम्पिंग 6000 हेक्टेयर भूमि होगी लाभान्वित।

SHARE:

विधायक का प्रयास लाया रंग किसानों की पम्पिंग स्टेशन की मांग पूर्ण
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने विधिवत किया पम्पिंग का शिलान्यास
16 करोड़ की लागत से नैपुरा के पास बनेगा पम्पिंग 6000 हेक्टेयर भूमि होगी लाभान्वित

संजय यादव,अयोध्या।

रूदौली के किसानों को जल्द ही जलभराव के कारण फसलों की बर्बादी से निजात मिलने वाली है।वर्षो पुरानी मांग रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव के प्रयास से पूर्ण होने जा रही है।नैपुरा गांव के पास पम्पिंग बनाएं जाने का रास्ता साफ हो चुका है शुक्रवार को प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह द्वारा वैदिक रीति रिवाज के साथ पम्पिंग की आधार शिला रखी गई।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सूबे के मुखिया योगी जी ने हमेशा किसानों की बेहतरी के कार्य किया है आप का यह क्षेत्र पचास वर्षों से जलभराव का सामना कर रही थी यहां के किसानों को केवल एक फसल से ही संतुष्ट होने पड़ता था पम्पिंग का निर्माण होने से किसान साल में दो फसलों की बुवाई कर आर्थिक रूप से मजबूत होगा।भाजपा सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए विभिन्य योजनाएँ ला रही है जिसका प्रत्यक्ष फायदा यूपी के किसानों को मिल रहा है। रूदौली विधायक श्री यादव ने रूदौली क्षेत्र के किसानों को पम्पिंग की सौगात देने के लिए जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्रदेव सिंह का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान,गोसाईगंज विधायक अभय सिंह,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह” बल्ले”माँ कामाख्या धाम के चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला,तेज तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment