एवरेस्ट फतह कर गीता समोटा ने रचा इतिहास, बनीं सीआईएसएफ की पहली महिला पर्वतारोही

SHARE:

एवरेस्ट फतह कर गीता समोटा ने रचा इतिहास, बनीं सीआईएसएफ की पहली महिला पर्वतारोही

अयोध्या/नई दिल्ली।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ की उप-निरीक्षक गीता समोटा ने 19 मई 2025 को विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर) पर सफल चढ़ाई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। वह एवरेस्ट पर पहुंचने वाली सीआईएसएफ की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। राजस्थान के सीकर जिले की निवासी गीता की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत विजय है, बल्कि पूरे बल और राष्ट्र की गौरवशाली उपलब्धि है।
गीता समोटा वर्ष 2011 में सीआईएसएफ से जुड़ीं और तब से अब तक पर्वतारोहण के क्षेत्र में माउंट सतोपंथ, लोबुचे, किलिमंजारो, एल्ब्रस, एकॉनकागुआ सहित “Seven Summits” अभियान के तहत कई कठिन चोटियों को फतह कर चुकी हैं।
एवरेस्ट चढ़ाई से पूर्व उन्होंने अयोध्या में भगवान श्री रामलला के दर्शन किए और प्रेस वार्ता में अपने अनुभव साझा किए। उनकी इस सफलता पर सीआईएसएफ महानिदेशक सहित समस्त बल ने उन्हें बधाई दी है। गीता समोटा आज देश की बेटियों के लिए साहस, दृढ़ निश्चय और प्रेरणा की जीती-जागती मिसाल बन गई हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment