महाराणा प्रताप, पन्नाधाय एवं राणा पूंजा की प्रतिमा अनावरण के लिए तो उन्हें धन्यवाद।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
कपासन 30 मई।
विधानसभा क्षेत्र के भूपालसागर उपखण्ड मुख्यालय पर मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रतिमा अनावरण करना तो श्रेष्ठ रहा परन्तु घोषणाएं शिलान्यास एवं लोकार्पण नहीं करना जनता के साथ इस क्षेत्र में इतिहास का सबसे बड़ा राजनैतिक छलावा साबित हुआ है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा महाराणा प्रताप, पन्नाधाय एवं राणा पूंजा की प्रतिमा अनावरण के लिए तो उन्हें धन्यवाद देता हूं परन्तु प्रस्तावित 517 करोड़ के शिलान्यास एवं लोकार्पण के थोथे प्रचार से कपासन विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ अभी तक का जो सबसे बड़ा राजनैतिक छलावा साबित हुआ हैं।
यह आरोप प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पी.सी.सी. सदस्य डा. ललित बोरीवाल ने लगाते हुए कहा की क्षेत्र में जनता पानी के लिए तरस रही है और सड़कों की खस्ता हालात को देखते हुए स्थानीय विधायक ने विभिन्न फीडरों के निर्माण एवं सड़क निर्माण के 517 करोड़ के शिलान्यास प्रस्तावित कर आम जनता में प्रचार कर लोगों को एकत्रित करने का काम किया गया परन्तु एक भी न तो शिलान्यास हुआ न लोकार्पण और न ही घोषणा करके सरकार के मुखिया ने यह साबित कर दिया कि यह जुमलो की सरकार पर्ची के आधार पर ही चलेगी और लगता हे कि घोषणा की कोई पर्ची नहीं आई होगी इसलिए कुछ भी विकास की घोषणा नहीं हुई। इसलिए कपासन क्षेत्र की जनता भी अब इसे बर्दाश्त करने वाली नहीं हैं।
बोरीवाल ने बताया कि पर्ची सरकार को बने लगभग डेढ़ वर्ष हो चुका है और विधायक जी ने विकास कार्यों तथा कपासन में पानी लाने को लेकर पगड़ी और साफा नहीं बांधने का संकल्प लिया परंतु अब तक कपासन,डिंडोली फीडर की पक्का करने को तो छोड़ो कच्चे फीडर में सफाई तक नहीं करवा पाये जबकि यह दूसरा वर्षा का मौसम प्रारंभ होने वाला है। ऐसी परिस्थितियों में विधायक जी यदि नैतिकता समझते हैं तो पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए।
प्रदेश सचिव ने समारोह में जनता को गुमराह करने को लेकर कहा कि आजादी के बाद भूपालसागर में मुख्यमंत्री भा.ज.पा. के पहली बार आये होंगे वरना कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री तो समय समय पर आते रहे हैं और क्षेत्र के लिए विकास के कई कार्य किए है तत्कालीन विधायक मोहनलाल उसरोल के समय मुख्यमंत्री हरदेव जोशी भूपालसागर आएं और उन्होंने बनास से आने वाली भूपालसागर फीडर को पक्की करवाई जिससे आज तालाब में पानी की आवक अच्छी बनी हुई है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जब भूपालसागर आए तो उन्होंने भी भूपालसागर की जनता को तहसील, उपखण्ड मुख्यालय ओर पुलिस थाने की सौगात दी जिससे क्षेत्र की जनता को आज सरकारी कामकाज में राहत मिल रही है।
पी.सी.सी. सदस्य बोरीवाल ने विधायक के साथ साथ सांसद पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि चार दिन पहले पंचायत समिति में महाराणा प्रताप सभागार के लोकार्पण के अवसर पर सांसद सी.पी. जोशी ने घोषणा करी थी कि जितनी ज्यादा भीड़ मुख्यमंत्री की सभा में आएगी उतनी ज्यादा संख्या में विकास के कार्यों की घोषणा होगी ऐसी परिस्थिति में या तो मुख्यमंत्री भीड़ से खुश नहीं हुए या फिर आम आदमी को बरगलाने के लिए ऐसा आव्हान किया गया। जबकि महाराणा प्रताप के नाम पर जनता ऐसी आग झुलसाने वाली गर्मी में भी अपनी उपस्थिति के नाम पर कोई कमजोर नहीं थी।
बोरीवाल ने कहा कि जहां पर्ची से मुख्यमंत्री बनता हो वहां पब्लिक को धोखा ही खाना पड़ता है लेकिन बहुत जल्दी समय आने पर जनता इसका जवाब जरूर देगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





