डॉक्टर अब्दुस्सलाम ने उन्हें मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से किया प्रताड़ित – मधु पाठक
डॉक्टर की लापरवाही से टूटा भरोसा: ऑपरेशन के नाम पर तीन लाख खर्च, फिर भी पीड़िता हुई परेशान
डॉक्टर अब्दुस्सलाम पर कार्यवाही की माँग पीड़िता ने डीएम व सीएमओ से की गयी vशिकायत
अयोध्या धाम । एक गंभीर सड़क हादसे में घायल हुई महिला को राहत की बजाय निजी अस्पताल में इलाज के नाम पर झूठे दिलासे और लापरवाही का शिकार होना पड़ा। मामला अयोध्या के ‘अवध ऑर्थो सेंटर’ सिविल लाइन का है, जहाँ डॉक्टर अब्दुस्सलाम की लापरवाही से पीड़िता की हालत और बिगड़ गई। भाजपा जिला शोध प्रमुख मधु पाठक ने जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर उक्त चिकित्सक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की माँग की है। मधु पाठक की माने तो की 4 नवंबर 2024 की शाम लगभग 7 बजे मधु पाठक अपने बेटे आकाश पाठक के साथ मोटरसाइकिल से किसी रिश्तेदार के घर से लौट रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आई स्कूटी सवार युवती ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मधु पाठक के दाहिने पैर की दो हड्डियाँ टूट गईं जबकि बेटे आकाश को हल्की चोट आई। उन्हें तत्काल श्रीराम अस्पताल प्राथमिक इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन उसके बाद उन्हें अवध ऑर्थो सेंटर’ के डॉक्टर अब्दुस्सलाम ने 14 नवंबर 2024 को ऑपरेशन कर मधु पाठक के पैर में प्लेट डाली और लगभग ₹3. लाख की मांग की गई और लिया गया ऑपरेशन के बाद भी हालत नहीं सुधरी और 4 माह के अंदर पैर में डाली गई प्लेट टूट गई। जब पीड़िता पुनः अस्पताल पहुँची, तो फिर से ऑपरेशन की बात कही गई। सात महीने तक दवाओं और X-ray के नाम पर करीब ₹3 लाख और वसूले गए, लेकिन पैर में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता ने बताया कि डॉक्टर अब्दुस्सलाम ने लापरवाही और स्वास्थ्य की उपेक्षा करते हुए बार-बार ऑपरेशन टालते रहे और फीस की मांग करते रहे। अंततः 11 मई 2025 को लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन करवाना पड़ा, जिसमें पैर में रॉड डाली गई। फिलहाल इलाज जारी है। मधु पाठक ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उन्हें मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया और इसके पीछे पूरी टीम की मिलीभगत हो सकती है। पीड़िता ने यह भी बताया कि डॉक्टर की क्लीनिक की भी जांच होनी चाहिए कि उनके पास कोई वैद्य लाइसेंस है या नहीं मधु पाठक ने
जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मांग की है कि “अवध अर्थ सेंटर एवं डॉक्टर अब्दुस्सलाम के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए ताकि अन्य आमजन इस प्रकार की ठगी का शिकार न हों। साथी साथ उन्होंने आज कोतवाली नगर में प्रार्थना पत्र दिया है और डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की मांग की है उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान चेतावनी विधि है कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो वह स्वास्थ्य मंत्री माननीय बृजेश पाठक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कार्यवाही की मांग करेंगे यह सभी आरोप पीड़िता मधु पाठक ने लगाया है और उन्होंने शिकायती पत्र भी दिया है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





