धर्मपथ के परिक्षेत्र में आने वाले दुकानों को लेकर हंगामा, व्यापारियों के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार
व्यापारियों ने एसडीएम सदर पर लगाया दबाव बनाने और बदसलूकी का आरोप
अयोध्या धाम l रामनगरी अयोध्या में भजन संध्या स्थल के समीप चल रहे चौड़ीकरण कार्य को लेकर व्यापारियों और प्रशासन के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। लगभग 25 साल पहले विकास प्राधिकरणसे से दुकान बैनामा लिया था स्थानीय व्यापारियों ने एसडीएम सदर पर बदतमीजी, दबाव और जबरन दुकान खाली कराने का आरोप लगाया है।मामला भजन संध्या स्थल के आसपास की दुकानों से जुड़ा है, जिन्हें चौड़ीकरण के तहत अधिग्रहण किया जा रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि उनकी रोज़ी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है, लेकिन न तो उचित मुआवज़ा दिया जा रहा है और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
व्यापारियों के अनुसार, बुधवार को एसडीएम सदर द्वारा बुलाई गई बैठक में उन्होंने अपनी समस्याएं रखीं, लेकिन अधिकारी ने उनकी बातों को सिरे से खारिज कर दिया और बाद में जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचकर दुकानों को खाली कराने का प्रयास किया।इस दौरान जब एक व्यापारी ने कार्रवाई का वीडियो बनाना चाहा, तो एसडीएम के साथ मौजूद पुलिसकर्मी ने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की, जिसकी CCTV फुटेज भी उपलब्ध बताई जा रही है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि व्यापारी द्वारा वीडियो बनाने पर पुलिसकर्मी आक्रोशित हो गया और जबरन मोबाइल छीनने की कोशिश की। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की और एसडीएम सदर की कार्रवाई की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। व्यापारियों ने यह भी कहा कि मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और न्यायालय का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी दुकान का अधिग्रहण बिना सहमति के न किया जाए। व्यापारियों ने ऐलान किया है कि वे इस मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे और उचित न्याय की मांग करेंगे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





