महिला और बेटे के दोस्त ने मिलकर रचा खूनी साज़िश-एसएसपी

SHARE:

12 बीघा ज़मीन बनी हत्या की वजह
महिला और बेटे के दोस्त ने मिलकर रचा खूनी साज़िश-एसएसपी

अयोध्या।थाना तारून क्षेत्र के बारा गांव में ट्यूबवेल पर सो रहे रिटायर्ड अमीन कर्मराज यादव की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 72 घंटे के भीतर सुलझा ली है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया कि हत्या की साजिश मृतक की रिश्तेदार महिला कृष्णावती ने रची थी। जमीन के विवाद में उसने अपने बेटे अरविंद यादव और उसके दोस्तों के साथ मिलकर यह खौफनाक वारदात अंजाम दी।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के मुताबिक मृतक कर्मराज यादव ने कृष्णावती के ससुर से 12 बीघा जमीन बैनामा करवाई थी। इसी जमीन में हिस्सा मांग रही कृष्णावती लगातार विवाद कर रही थी। जब उसे हिस्सा नहीं मिला, तो उसने अपने बेटे और उसके दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।
घटना 19 मई की है, जब कर्मराज यादव अपने ट्यूबवेल पर सो रहे थे। तभी धारदार हथियार से उनकी नृशंस हत्या कर दी गई। जांच में जुटी तारून पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए कृष्णावती और उसके बेटे के दोस्त आलोक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। वहीं कृष्णावती का बेटा अरविंद यादव और उसका एक अन्य दोस्त आदर्श सिंह पुलिस की कस्टडी में हैं, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी कर मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। पुलिस टीम की तत्परता और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए एसएसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment