वीर सावरकर की 142वीं जयन्ती पर हिन्दू महासभा ने किया नमन।

SHARE:

वीर सावरकर की 142वीं जयन्ती पर हिन्दू महासभा ने किया नमन।

सावरकर को मिले भारत रत्न भारतीय मुद्रा पर अंकित हो उनके चित्र

अयोध्या। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महान क्रांतिकारी वीर विनायक दामोदर सावरकर की 142वीं जयंती नया मंदिर शीश महल लक्ष्मण घाट अयोध्या जी में धूमधाम से मनाई गई वीर विनायक दामोदर सावरकर शक्ति के ऐसे पुंज क्रांति के नक्षत्र का चिरंतर ज्योतिपुंज के रुप में प्रतिष्ठित हैं,जिनसे एक असीम ऊर्जा ग्रहण कर बिना विचलित हुए हर हिन्दुत्ववादी अपने कर्तव्य पथ पर निरन्तर अग्रसर था है, और हमेशा रहेगा। श्री पाण्डेय ने आगे कहा की कांग्रेस ने जिस तरह समय-समय पर वीर क्रांतिकारियाँ बलिदानियों का अपमान किया है उसी का भयावह परिणाम आज उसे ही प्राप्त हो रहा है कांग्रेस की दूषित मानसिकता उसे धीरे-धीरे भारत सें मुक्त कर रही है, कांग्रेस द्वारा अनेक अवसरों पर सावरकर के चरित्र हनन का प्रयास किया गया । हिन्दू महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष महंत राम लोचन शरण शास्त्री राजन बाबा ने कहा कि सावरकर एक असाधारण योद्धा, महान साहित्यकार, वक्ता, विद्वान, लेखक समाज सुधारक और एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में प्रतिष्ठित है आज के युवाओं से उनकी प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वीर सावरकर के कार्यों और राष्ट्र के प्रति निष्ठा को देखते हुए तत्काल प्रभाव से भारत सरकार उन्हें भारत रत्न एवं भारतीय मुद्रा पर उनके चित्र अंकित करने का कार्य करें जन्मजयन्ती कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महन्त रामलोचन शरण शास्त्री राजन बाबा, महंत रामनिवास दास, लक्ष्मण दास, अवनीश शरण, मोनू शरण, रमालू शरण , सूरज,आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment