परिवार से नाराज होकर 8 दिन से गुमशुदा युवक को जल पुलिस ने परिवार से मिलाया।

SHARE:

परिवार से नाराज होकर 8 दिन से गुमशुदा युवक को जल पुलिस ने परिवार से मिलाया।

संजय यादव,अयोध्या।

धर्म नगरी अवध धाम में अपने परिवार से नाराज होकर एक युवक जिनका नाम शिवांशु यादव ( बच्चा) उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम लेडुका थाना बदलापुर जिला जौनपुर का है जो आठ दिन पहले अपने परिवार से नाराज होकर युवक अयोध्या चला आया था।जिसका जिले में पोस्टर चिपका कर सार्वजनिक स्थानों पर परिवार वालों ने लगाया था।परिवार के लोगों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिला अचानक यह युवक अयोध्या जल पुलिस को दिखाई पड़ा और पूछताछ पर उसने बताया कि मेरा घर जौनपुर है।मैं परिवार के सदस्यों से नाराज होकर अयोध्या चला आया था।जल पुलिस ने तत्काल उसके घर वालों को सूचित कर उनको सुपुर्द किया इस कार्य में विशेष रूप से जल पुलिस प्रभारी बृजेश साहनी,कांस्टेबल नित्यानंद यादव,कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार कांस्टेबल मुन्ना कुमार लोगों का विशेष सहयोग सराहनीय रहा अक्सर ऐसी घटनाओं में जल पुलिस हमेशा सामाजिक कार्य भी करती चली आ रही है जो अत्यंत सराहनीय है स्थानीय लोगों ने व परिवार के लोगों ने जल पुलिस की प्रशंसा कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment