मिशन हरियालो राजस्थान-जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक,जिले में होगा 17 से 20 लाख पौधारोपण क़े दिए निर्देश।

SHARE:

मिशन हरियालो राजस्थान – जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक
जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने मानसून में पौधारोपण की कार्ययोजना पर विभागवार चर्चा कर दिये पौधारोपण के बारे में आवश्यक निर्देश , जिले में होगा 17 से 20 लाख पौधारोपण। क़े दिए निर्देश।

पाली/

जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में मिशन हरियालो राजस्थान की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुयी जिसमे योजना वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना के बारे में विभागवार चर्चा कर पौधारोपण के संभावित लक्ष्य सौंपे गये।
बैठक में जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने बताया कि इस बार जिले में लगाये जाने वाले पौधरोपण में अधिक लक्ष्य रहेगा और जिले में लगभग 17 से 20 लाख पौधारोपण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने सालाना राजस्थान के लिये प्रदेश के 7 करोड पौधारोपण के लक्ष्य को बढाकर 10 करोड किया गया है तो जिले के लक्ष्य में भी वृद्वि होने की संभावना है जो आने वाले दिनों में फाइनल हो जायेगा। उन्होंने इसके लिये सभी संबधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने कहा कि पौधारोपण करने के साथ उनको संरक्षित भी रखना है। उन्होंने सभी विभागों को वन विभाग की नर्सरीयो से पौधे प्राप्त कर उनका भुगतान करने , लाने ले जाने के बारे में , भुगतान, जियो टैगिंग , लगाने के स्थान 15 जून से पहले गढ्ढे खोदने के निर्दैश व 15 जून से पौधावितरण के बारे में बताया। जिला कलक्टर ने बैठक में पौधारोपण के लिये सभी संबधित विभागों को विस्तार से अन्य आवश्यक निर्देश दिये। जिला कलक्टर मंत्री ने बैठक में पौधारोपण में सहयोग के लिये स्ंवयसेवी संस्थाओं आदि के साथ पृथ्क से चर्चा के लिये कहा।
बैठक में टास्क फोर्स कमेटी के सदस्य सचिव उपवन संरक्षक वन विभाग पीबाला मुरूगन ने पौधारोपण के विभाग के अनुसार कार्ययोजना की जानकारी दी और बताया कि पौधरोपण में विभिन्न प्रमुख विभागों जिनमें जिला परिषद में लगभग 7 लाख ,शिक्षा विभाग में लगभग 4 लाख , वाटर शेड दो लाख लगभग ,वन विभाग 2लाख माईनिंग 1 लाख , पोलूशन कन्टो्रल बोर्ड को 1 लाख 30 हजार , यूआईटी 50 हजार , सार्वजनिक निर्माण विभाग को 50 हजार , नगर निगम पाली को 40 हजार साथ ही अन्य विभागों को भी पीएचईडी , कृषि, बागवानी , नगरीय निकायों , जल संसाधन , महिला एंव बाल विकास , विधुत विभाग ,उधोग केन्द्र, मेडिकल साथ ही अन्य में रसद ,पुलिस ,रीको आदि को पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान एमजेएसए -2जल संचय जनभागीदारी के बारे में जिला कलक्टर ने बैठक ली इसमें जिला कलक्टर एमजेएसए में संबधित विभिन्न विभागों व जिले के विभिन्न ब्लाक की प्रगतिरत कार्या , अप्रारंभ कार्य व उनकी स्वीकृतियो यूसी सीसी के बारे मे बकाया कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। बैठक में वाटरशेड एसई रामनिवास मारूका ने अभियान के बारे में कामों के बारे में बताया साथ ही संबधित विभाग जिनमें पंचायती राज ,पीएचईडी , गा्रउंड वाटर आदि संभी विभागों को आवश्यक निर्दैश दिये।
इस अवसर पर बैठक में जिला परिषद के सीईओं मुकेश चौधरी , प्रशिक्षु आईएएस बिरजू लाल , यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना ,नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, सीएमएचओं विकास मारवाल, जिला उधोग केन्द्र महाप्रबन्धक एसआर अली , मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सीपी जायसवाल , साथ ही सभी संबधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment