नगर निगम द्वारा वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को यूजर चार्ज बिल वितरित, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई। 
पाली।
राज्य सरकार की अधिसूचना दिनाँक 12 अप्रैल 2019 की अनुपलना में शहर में घर घर कचरा संग्रहण वाहन के लिए निर्धारित यूजर चार्ज संग्रहण का कार्य संवेदक फर्म विवोइस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया।
नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार को सहायक अभियंता की अगुवाई में कार्यवाही करते हुए शहर में विभिन्न वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को बकाया राशि के बिल बाटे गए। कार्यवाही के दौरान सुमेरपुर रोड पर स्थित श्रीनाथ रेस्टोरेंट, मारुति सुजुकी जेनुइन पार्ट के स्वामी या अधिभोगी द्वारा बिल स्वीकार नहीं किए जाने पर इन वाणिज्यिक प्रतिष्ठानो के सहजदृश्य स्थानों पर चस्पा किए गए वहीं जोधपुर रोड पर स्थित किनारा रेस्टोरेंट के संचालक द्वारा ना ही प्रस्तुत बिल लिया गया और नहीं रेस्टोरेंट के किसी स्थान पर चस्पा करने दिया गया। आयुक्त ने बताया कि सहायक अभियंता की मौका रिपोर्ट के आधार पर किनारा रेस्टोरेंट के संचालक पर राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के अनुसार शीघ्र ही कार्यवाही की जाएगी ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





