टाटा हैरियर कार से 323 किलो डोडाचूरा जब्त,एक मेगजीन व 2 जिन्दा कारतुस जब्त।

SHARE:

टाटा हैरियर कार से 323 किलो डोडाचूरा जब्त,एक मेगजीन व 2 जिन्दा कारतुस जब्त।

नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़।

पुलिस थाना शम्भूपुरा द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड के तहत कार्यवाही करते हुए रविवार को नाकाबंदी के दौरान एक टाटा हेरियर कार से कुल 323 किलो 728 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा, एक मेगजीन व 2 जिन्दा कारतुस को जब्त किया हैं।
नरेन्द्र सेठिया चित्तौड़गढ़।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी भदेसर अनिल शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी शम्भुपुरा रामलाल उ०नि० व पुलिस जाप्ता एएसआई सकेन्द्र सिंह, कानि. दिनेश, नरेश, गोपाल व मुकेश द्वारा घटियावली खेडा से गडवाडा की तरफ जाने वाले रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी। इसी दौरान गढवाडा की तरफ से एक काले रंग की कार आती हुई नजर आई जिसमें कार चालक व उसके पास बैठे व्यक्ति को पुलिस जाब्ता ने रूकने के लिए हाथ का ईशारा कर रुकवाना चाहा तो उक्त कार चालक ने नाकाबन्दी तोड कर केलजर की तरफ जाने वाले रोड पर कार को भगाने लगा। उक्त गाडी का पीछा करते ओवर टेक कर उक्त गाडी के आडी लगाने लगा कि उक्त गाडी के चालक ने गाडी को एकदम से रोक कर चालक व चालक सीट के पास वाली सीट पर बैठे व्यक्ति गाडी की फाटक खोल जंगल की तरफ भागे जिनका जाप्ता द्वारा पिछा किया मगर अधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये।
कार टाटा हेरियर की नियमानुसार तलाशी लेने पर काले रंग के 17 प्लास्टिक के कटटो में कुल 323 किलो 728 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा होना पाया गया तथा वाहन टाटा हेरियर के डेस्क बोर्ड के अन्दर एक काले रंग की मेगजिन जिसमें दो जिन्दा कारतुस पाये गये। मेगजीन, दो जिन्दा कारतुस, टाटा हैरियर कार व 323 किलो 728 ग्राम अवेध अफीम डोडाचूरा जब्त कर थाना शंभूपुरा पर एन.डी.पी.एस एक्ट व आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment