हनुमानगढ़ी के मुख्तार अजय श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

SHARE:

अयोध्या में हनुमानगढ़ी की सेवा में पारिवारिक सेवा भाव और ईमानदारी के लिए मिला सम्मान।

संजय यादव अयोध्या

हनुमानगढ़ी के मुख्तार अजय श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

रामनगरी अयोध्या स्थित सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में आयोजित हनुमान कथा मंडप के भव्य लोकार्पण समारोह के दौरान एक विशेष क्षण तब देखने को मिला जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से हनुमानगढ़ी के वर्तमान मुख्तार अजय श्रीवास्तव को उनके पारिवारिक सेवा भाव और ईमानदारी के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अजय श्रीवास्तव का परिवार सात पीढ़ियों से हनुमानगढ़ी में सेवा करता आ रहा है। उनके पूर्वज भी इसी पवित्र स्थान पर मुख्तार के पद पर आसीन रह चुके हैं। इस पारिवारिक परंपरा और निष्ठा को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें ईमानदारी का प्रतीक बताते हुए सार्वजनिक मंच से सराहा। मुख्यमंत्री ने कहा, “हनुमानगढ़ी की सेवा में सात पीढ़ियों तक जुड़े रहना अपने आप में एक मिसाल है। ऐसे परिवार समाज को दिशा दिखाते हैं और ईमानदारी का आदर्श प्रस्तुत करते हैं।” इस सम्मान के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं और संत समाज ने भी अजय श्रीवास्तव के सम्मान में तालियों से स्वागत किया। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि, संत महात्मा और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। हनुमान कथा मंडप के उद्घाटन और इस सम्मान समारोह ने अयोध्या की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गरिमा को एक नई ऊंचाई प्रदान की।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment