आरएमएससीएल के राज्य स्तरीय दल ने जिला औषधि भण्डार गृह एवं चिकित्सा संस्थानों का किया निरीक्षण.
पाली।
राजस्थान चिकित्सा सेवा निगम जयपुर ने प्रबंध निदेशक नेहा गिरि (आई.ए.एस.) के निर्देश पर भीषण गर्मी एवं हीटवेव के मद्देनजर चिकित्सा संस्थानों की तैयारियों की समीक्षा के लिए ग्रीष्मकालीन सघन निरीक्षण अभियान प्रारम्भ किया। जयपुर स्थित निगम से सहायक औषधि नियंत्रक एडीसी मनोज धीर एवं रोशनलाल ने पाली जिले के चिकित्सा संस्थानो का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल को सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल, डीपीसी डाॅ. विजेन्द्रपाल सिंह एवं फार्मासिस्ट रवि बालोटिया ने जिला औषधि भण्डार में दवाओं की उपलब्धता, वितरण, वाक इन कूलर एवं अन्य व्यवस्थाओं से अवगत कराया। इसके बाद सीएमएचओ डाॅ. विकास मारवाल एवं बांगड अस्पताल के अधीक्षक डाॅ एचएम चौधरी ने बताया कि निरीक्षण दल ने जिला चिकित्सालय बांगड के सबस्टोर, दवा वितरण केन्द्र एवं ऑक्सीजन प्लांट का गहन अवलोकन किया। हीटवेव से संबंधित समस्त आवश्यक दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थी। साथ ही ई-उपकरण से संबंधित कार्य प्रणाली एवं उपकरणों की स्थिति का भी निरीक्षण कर दिशा निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण दल ने शुक्रवार को ही सोजतरोड के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। जहां दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर, गैस सिलेण्डर तथा लू-तापघात वार्ड की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण दल ने चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता एवं हीटवेव से निपटने की तैयारियों की सराहना करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





