साथी अभियान के तहत बेसहारा बच्चों का होगा आधार नामांकन।

SHARE:

साथी अभियान के तहत बेसहारा बच्चों का होगा आधार नामांकन।

पाली।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा साथी अभियान (सर्वे फॉर आधार एंड एक्सेस टु ट्रेकिंग एंड होलिस्टिक इंक्लुजन) का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्देश्य देश भर में बेसहारा/लावारिस बच्चों की पहचान करना और उन्हें सहायता प्रदान करना है, इसके लिए आधार नामांकन, विधिक सहायता तथा कल्याणकारी योजनाओं में भागीदारी सुनिश्चित करना है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी बच्चा वंचित न रहे।
इसी क्रम में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी द्वारा अभियान के तहत गठित जिला संरचना समिति के सदस्यगण के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम/बैठक का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले तथा तालुका स्तर के अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। जिसमें भाटी द्वारा इस अभियान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए इसे धरातल स्तर पर सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अति. पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह को निर्देशित किया कि बिट कांस्टेबल द्वारा निराश्रित बच्चों के चिन्हिकरण की कार्यवाही करने में सहयोग करने, चिकित्सा तथा समेकित बाल विकास विभाग से आए अधिकारीगण को एएनएम, आशा वर्कर, आंगनवाडी कार्यकर्ता द्वारा पीएलवी के सहयोग के लिए पाबंद करने हेतु निर्देशित किया।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के प्रवीण कुमार जांगीड, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेदान्त गर्ग, डीसीआर डॉ. टीना अरोड़ा, बाल अधिकारिता विभाग जितेंद्र सिंह सोनीगरा, तहसीलदार देसूरी हरेंद्र सिंह चौहान, राजस्व विभाग सुमेरपुर प्रतीक शर्मा, तहसीलदार बाली जितेंद्र सिंह, राजस्व विभाग बाबुलाल चौहान, पैनल अधिवक्ता तथा पैरालीगल वॉलेंटियर आदि मौजूद रहें।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment