दीक्षिता गर्ग ने विज्ञान संकाय में 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
नारलाई,पाली।
नारलाई कस्बे की छात्रा ने राजस्थान बोर्ड कि परिक्षा में 500 में 462 अंक प्राप्त कर विश्व भारती विद्यालय नाडोल व नारलाई ग्राम का नाम रोशन करने पर विद्यालय के शिक्षको सहित माता पिता ने मिठाई खिलाकर उत्साह बढ़ाया। 22 मई को घोषित राजस्थान बोर्ड कि परिक्षा में हिन्दी अनिवार्य 87, इंग्लिश अनिवार्य 88, फिजिक्स 94,
केमिस्ट्री 97,बायलोजी 96 कुल 500 अंकों में से 462 अंक प्राप्त कर 92.40 प्रतिशत अंक हासिल किए। नारलाई ग्रामवासियों सहित किशोर कुमार गर्ग, भावना गर्ग, लोकेश गर्ग ने दीक्षिता गर्ग का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 88





