जैव विविधता दिवस पर कार्यशाला का हुआ आयोजन।

पाली।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आज विक्रम सिंह भाटी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश), पाली द्वारा केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान जोधपुर के क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र पाली में माननीय रालसा द्वारा जारी एक्शन प्लान अनुसार जैव विविधता दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाटी द्वारा बताया कि वृक्षा रोपण, पर्यावरण संरक्षण व लोगों में जैविक विविधता की जागरूकता लाना हमारा कर्तव्य है। जैव विविधता हमारे जीवन के लिए आवश्यक संसाधनों का स्रोत है। मानव गतिविधियों के कारण जैव विविधता में तेजी से गिरावट आ रही है, जिससे पारिस्थिति तंत्र असंतुलित हो रहे हैं। कार्यक्रम में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विभिन्न वनस्पतियों एवं जानवरों की समृद्धता एवं संरक्षण पर ध्यान दिए जाने, पर्यावरण को बचाने एवं जैव विधिका से पृथ्वी पर प्राकृतिक सन्तुलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न तालुका विधिक सेवा समितियों के स्तर पर भी जैव विविधता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सचिव भाटी के मार्गदर्शन में मांगीलाल तंवर द्वारा आंगनवाड़ी गुडलाई में जैव विविधता के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें उक्त दिवस के महत्व को समझाते हुए बाल विवाह के दुष्परिणाम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आयाम, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, नालसा पोर्टल, नालसा हेल्पलाइन नम्बर 15100, पॉश एक्ट, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की। इस दौरान डॉ. अनील कुमार शुक्ला अध्यक्ष काजरी पाली, डॉ. संजय दसोरा टी.ओ., डॉ. विजय मीणा वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. एसआर मीणा वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. कीर्तिका, डॉ. कमला चौधरी आदि उपस्थित रहें।
—–
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





