जिला सडक सुरक्षा समिति की बैठक
सडक दुर्घटनाओं को रोकने के लिये आवश्यक कदम उठाये-एडीएम चौहान
पाली।
जिला कलेक्टर एलएन मंत्री के निर्देशानुसार आज गुरूवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कलक्टर कार्यालय में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुयी। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह ने कहा कि मानसून से पहले की जाने वाली मानसून के समय होने वाली व अन्य दुर्घटनाओं को रोकने के लिये सभी संबधित विभाग आवश्यक प्रबन्ध व तैयारी कर ले जिससे कि मानसून के समय होने वाली दुर्घटनाओं से आमजन का बचाव किया जा सके।
बैठक में उन्होंने एजेन्डावार सभी बिन्दुओं पर जानकारी ली जिनमें विभिन्न विभागो एनएचऐआई, एनएच , नगर निगम आदि द्वारा मार्गा पर निराश्रित पशुओं को हटाने व अब तक की कार्रवाई के बारे में जानकार ली और आवश्यक निर्देश दिये साथ ही अवैध कट्स बंद करने , साथ ही आने वाले बारिश के सीजन के लिये सडकों और शहर के सम्बन्ध में सुधार की जानकारी, सडकों की स्थिति व मरम्मत कार्य, दुर्घटनाओं की डाटा एन्ट्री रिपोर्ट, एक्सीडेन्ट स्पॉटस के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने हैलमेट का उपयोग व आमजन में जागरूकता के लिये शिक्षा विभाग को और हैलमेट का प्रयोग करने के बारे में निर्देश दिये। इस अवसर पर सडक सुरक्षा समिति के सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग के एसई दिलीप परिहार ने सभी विभागों से प्री मानसून मेंं आवश्यक तैयारी करने व सुझाव समस्याओं की पर चर्चा की।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी के पंवार, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, सार्वजनिक निर्माण विभाग के एसई दिलीप परिहार, एआरटीओ गणपत पुनर, जिला परिवहन विभाग व शिक्षा , यातायात चिकित्सा विभाग व सभी संबधित विभागों के अधिकारी कार्मिक मौजूद रहे।
–————–
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





