रोडवेज बस व पिकअप आमने सामने भिड़ी 8 घायल, 2 गंभीर घायल,पिकअप के परखच्चे उड़े।
रोडवेज बस अहमदाबाद से देसूरी आ रही थी।
बाली,पाली
बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र में नाना पिंडवाड़ा रोड पर तेज रफ्तार रोडवेज बस व लोडिंग पिकअप आमने सामने भिड़ी,इस भीषण टक्कर से हुई दुर्घटना में 8 लोग घायल हो गए जिसमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। इस भीषण टक्कर में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। नाना थाने के थाना अधिकारी आशाराम विश्नोई ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते
ही नाना पुलिस जाब्ता घटना स्थल पहुंचा व घायलों को नाना चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां से दो घायलों की स्थिति गंभीर होने के चलते रेफर किया गया लोडिंग पिकअप सुमेरपुर की बताई जा रही है।
वही बस अहमदाबाद से देसूरी आ रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 926





