भारत माता व वन्देमातरम के जयकारों से गूंज उठा पूरा ब्लॉक, निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा।

SHARE:

भारत माता के जयकारों से गूंज उठा पूरा ब्लॉक, निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा।

संजय यादव अयोध्या।

अयोध्या ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में भव्य भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मान देना था।

इसके साथ ही महिला मोर्चा द्वारा सिंदूर तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर देशप्रेम का संदेश दिया।

यात्रा पूरा ब्लॉक से निकलकर बच्चू इंटर कॉलेज तक पहुँची, जहाँ इसका समापन किया गया।

इस अवसर पर गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपू सिंह समेत हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व आम नागरिक मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment