नन्द कुमार गुप्ता ‘नन्दू’ बने समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव।

SHARE:

नन्द कुमार गुप्ता ‘नन्दू’ बने समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव

संजय यादव,अयोध्या।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल द्वारा अयोध्या (फैजाबाद) के वरिष्ठ नेता नन्द कुमार गुप्ता ‘नन्दू’ को प्रदेश सचिव के पद पर नामित किया गया है।
श्री गुप्ता ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत व्यापार मंडल अध्यक्ष के रूप में की थी और व्यापारी हितों के लिए लगातार संघर्ष व आंदोलनों से जुड़कर एक प्रभावशाली पहचान बनाई। उनके नेतृत्व में व्यापार मंडल को नई दिशा और मजबूती मिली। शुरू से ही समाजवादी पार्टी से जुड़े श्री गुप्ता ने नगर उपाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष और अंततः जिलाध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा, अयोध्या (फैजाबाद) जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभाईं।प्रदेश सचिव पद पर नामित होने के बाद समाजवादी कार्यकर्ताओं और व्यापार मंडल के सदस्यों में खुशी की लहर है। श्री गुप्ता को बधाई देने वालों में शक्ति जायसवाल, विजय साहू, ध्रुव गुप्ता, विजय यादव, शिवम् गुप्ता, निखिल जायसवाल, आलोक निगम, विन्दवासिनी शरण पांडिया, अर्पणा गुप्ता, महेश श्रीवास्तव, अशर्फी मौर्या, राम चन्दर यादव और मंगल गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment