नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश,एक आरोपी गिरफ्तार,दूसरे नामजद की तलाश।

SHARE:

नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश,एक आरोपी गिरफ्तार,दूसरे नामजद की तलाश।

नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़

मंगलवाड़ थाना क्षेत्र के संगेसरा गांव में एक वर्ष पूर्व एक मकान में सोने, चांदी के आभूषण व नगद राशि चोरी के मामले में मंगलवाड़ थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं, वहीं एक आरोपी को नामजद किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि 25 जनवरी 2024 को मंगलवाड़ थाना क्षेत्र के संगेसरा गांव में कुम्हार मोहल्ले में कैलाश चन्द्र कुम्हार के सुने मकान से दिन के समय अज्ञात बदमाश घर का ताला तोड कर के घर में रखे दो तोले का पटीया, पोन तोले की रकडी, पोन तोले की टोकरी, 400 ग्राम का कन्दोरा चांदी का, 200 ग्राम की दो चुड़ी चांदी की, 450 ग्राम चांदी के पायजेब, 100 ग्राम का पाटला पायजेब एवं 63000 /रूपये नगद एवं उसकी माँ भूरी बाई के एक तोले सोने की टोटीया, चांदी का बोर, चांदी की पुढी, इसी प्रकार उसके बड़े भाई के 2000 रूपये अक्षरे दो हजार नगद व 250 ग्राम सोने का टक्या, 20 तोला पायजेब चांदी के, 100 ग्राम पायजेब चांदी के, माताजी आरती की रकम आधा तोला का टोस सोने का, पावली भरा सोने का मादलिया, दो छोटे लोग सोने का, दो मोती सोने के आदि सामान चुरा ले जाने पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में द्वारा उक्त सम्पति संबंधि अपराध पर त्वरित कार्यवाही हेतु थानाधिकारी मंगलवाड़ भगवानलाल पु. नि. के नेतृत्व में आकोला थानाधिकारी रमेश चन्द्र उ.नि., मंगलवाड़ के एएसआई प्रेमनाथ व पुलिस जाप्ता, कानि. गोमाराम, टंवरसिंह व नारायण सिंह द्वारा साईबर सैल चित्तोडगढ़ के हैड कानि. राजकुमार, कानि. रामावतार व रामनरेश के सहयोग से संदिग्ध बदमाशो की तलाश मावली, फतहनगर, कपासन निम्बाहेडा एवं थाना सर्किल में की गयी। तलाश के दौरान संदिग्ध कोतवाली निम्बाहेडा थाने के ढौलियों की गल्ली जावद दरवाजा निवासी 42 वर्षीय मोहम्मद अमजद उल्ला पुत्र मुबारीक हुसैन को डिटेन कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ से की गयी, तो थाना मंगलवाड की उक्त वारदात अपने साथी मिथुन बाबु पुत्र नजीर मोहम्मद निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेड़ा थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा जिला चितौड़गढ़ के साथ करना स्वीकार किया। आरोपी मोहम्मद अमजद उल्ला मुसलमान को प्रकरण में गिरफतार किया गया है, जांच जारी होकर उससे कई वारदाते खुलने की संभावना है।
*वारदात का तरीका-* आरोपी एक मोटरसाईकिल से आते है और जहां लोगो की आवाजाही नही हो मकान के ताला लगा हो, ऐसे घरो में ताला तोड़कर एक बदमाश अन्दर प्रवेश कर चोरी करता है तथा दूसरा बाहर की तरफ निगरानी करता है, चोरी के माल को बेच मौज मस्ती करना बताया है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment