केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर की गुंदोज से डेण्डा सडक का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश।
पाली।
पाली जिले के दौरे पर पशुपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को ग्राम गुंदोज से डेण्डा तक सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान कुमावत ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता कार्य आदि का निरीक्षण किया । उन्होंने सड़क के निर्माण की एक-एक बिंदु पर जानकारी ली। उन्होने सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्व कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कार्य की जानकारी ली और पीडब्लयूडी के संबंधित अधिकारी को फोन पर आवश्यक निर्देश दिये। कुमावत ने बताया कि करीब दो साल पहले डीएमएफटी में ग्राम गुंदोज से ग्राम डेण्डा तक कुल सात किमी. सड़क स्वीकृत हुई थी। इसके निर्माण हेतु सार्वजनिक निर्माण विभाग द्धारा कार्य आदेश गुरु कंस्ट्रक्शन को दिया गया था ं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





