रामचरितमानस के पंचम सोपान सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया कपासन
श्री मुरलीधर रामायण मंडल सिहपुर द्वारा सिंहपुर मे रामचरितमानस के पंचम सोपान सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन प्रधानाचार्य आनंद कुमार दीक्षित की सेवानिवृत्ति पूर्व किया गया।

नरेन्द्र सेठिया,चितौडगढ

कपासन
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानाचार्य आनंद कुमार दीक्षित के सेवा निवृत्ति के मध्य नजर नियोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत राउमावि सिंहपुर विद्यालय परिसर मे श्री मुरलीधर रामायण मंडल सिहपुर द्वारा श्री रामचरितमानस के पंचम सोपान श्री सुंदरकांड का संगीतमय वाचन किया गया पंडित अशोक व्यास पं.कैलाश चंद्र गर्ग द्वारा वैदिक मंत्रोचार से आरंभ गणपति पूजन एवं बालाजी महाराज की पूजन के बाद भजनों की बहार के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया इस अवसर पर कैलाश चंद्र गर्ग कमलेश गर्ग गुलाब सोनी बंटी सोनी ने बालाजी महाराज गणपति जी महाराज माताजी के भजन खाटू श्याम महादेव सांवलिया सेठ भजन के भजन कृष्ण भक्ति गीत , कई प्रकार के प्रस्तुत भजनों सहित पर सैकड़ो महिला पुरुष श्रोतागण नाचते झूमते हुए प्रभु भक्ति में मगन हो गए ढोलक वादक गोपाल वैष्णव ऑर्गन वादक श्यामलाल सिंहपुर का भी भजन संध्या में खूब समन्वय रहा | पाठ के बाद आरती के साथ समापन प्रसादी का आयोजन किया गया इस अवसर पर पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट अशोक पलोड़ चित्तौड़गढ़ प्राचार्य कैलाश धाकड़ सुखवाड़ा सूरजभान सारस्वत हस्तीमल तलेशरा राधे श्याम मुंदड़ा सदस्य दिनेश पाराशर रामनारायण असावा कालू लाल जैन चित्तौड़गढ़ और सिंहपुर के सैकड़ो भक्तजन के अलावा काफी रामायण प्रेमी श्रद्धालु उपस्थित थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment