इनर व्हील क्लब ने लगाया कैम्प, छात्राओं को लगा एचपीवी वैक्सीन का टीका।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय समाहा कला में लगाया गया कैम्प, तीन महीने बाद लगेगी दूसरी वैक्सीन
अयोध्या धाम । अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संगठन इनर व्हील की फैजाबाद इकाई द्वारा शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय समाहा कला में छात्राओं के लिए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगाने के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया। इस मेडिकल कैंप के अंतर्गत 9 वर्ष से 15 वर्ष के बीच की 40 छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन का टीका प्रथम चरण में लगाया गया। इसका द्वितीय चरण तीन माह पश्चात होना है, जिसके लिए इन 40 छात्राओं का वैक्सीन का खर्च अगले सत्र के अध्यक्ष के सुपुर्द किया जाएगा। इस मेडिकल कैंप की मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष कुसुम मित्तल रहीं। यह कार्यक्रम डॉक्टर वंदना सिंह की देखरेख में संपन्न कराया गया, साथ ही डॉक्टर वंदना ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के बारे में जानकारी भी दी गई और बच्चों को फ्रूटी चश्मा दिया गया। इस अवसर पर स्कूल अध्यापक, चिकित्सक और मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से क्लब की पूर्व अध्यक्ष रीता खत्री, एकता अग्रवाल, स्नेह लता अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष स्वाति टंडन, सचिव दीप्ति श्रीवास्तव, अनामिका मिश्रा, रतना केवलानी, मनोज यादव, रूपम मिश्रा शामिल रहीं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





