प्राण प्रतिष्ठा महाेत्सव में सम्मिलित हुए खब्बू तिवारी।

SHARE:

प्राण प्रतिष्ठा महाेत्सव में सम्मिलित हुए खब्बू तिवारी।

संजय यादव,अयोध्या

अयोध्या धाम के रामकाेट माेहल्ला स्थित प्राचीन लवकुश भवन बाल्मीकि आश्रम में चल रहे सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महाेत्सव में बुधवार को पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी सम्मिलित हुए। जिन्हाेंने पीठ के पीठाधिपति महंत रामकेवल दास महाराज से भेंट-मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही साथ भगवान के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा निवेदित की। पीठ की तरफ से पूर्व विधायक का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस समय प्राचीन लवकुश भवन बाल्मीकि आश्रम में मंदिर के गर्भगृह में प्राचीन मूर्तियाें की पुन: प्राण प्रतिष्ठा एवं नवीन दक्षिणमुखी हनुमान, नाै दुर्गा, एक साै आठ शिवलिंग, माता गंगा के नवीन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है। प्राण प्रतिष्ठा महाेत्सव काे लवकुश मंदिर व प्राचीन लवकुश भवन बाल्मीकि आश्रम के वर्तमान पीठाधिपति महंत रामकेवल दास महाराज अपनी सानिध्यता प्रदान कर रहे हैं। यह सप्त दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महाेत्सव 10 मई शनिवार यानी वैशाख शुक्ल त्रयोदशी तक चलेगा। वैशाख शुक्ल त्रयोदशी काे ही मुख्य प्राण प्रतिष्ठा महाेत्सव है। इस दिन मंदिर के गर्भगह में प्राचीन मूर्तियाें की पुन: प्राण प्रतिष्ठा सहित दक्षिणमुखी हनुमान, नाै दुर्गा, एक साै आठ शिवलिंग, माता गंगा के नवीन मूर्तियों की भी प्राण प्रतिष्ठा हाेगी। इससे पहले प्राण प्रतिष्ठा महाेत्सव के प्रथम दिन प्राचीन लवकुश भवन बाल्मीकि आश्रम से गाजे-बाजे, झंडे, बैनर संग कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विशाल शाेभायात्रा निकाली गई थी। उसके बाद प्रतिदिन अन्य धार्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रम सपंन्न हाे रहा है। यह प्राण प्रतिष्ठा महाेत्सव पूरे अयोध्या धाम में काैतूहल का विषय बना हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा महाेत्सव से पूरा लवकुश भवन बाल्मीकि आश्रम सराबाेर है। यहां आस्था, श्रद्धा की त्रिवेणी बह रही है, जिसमें रमकर भक्तजन अपना जीवन कृतार्थ कर रहे हैं। प्राचीन लवकुश भवन बाल्मीकि आश्रम के पीठाधीश्वर महंत रामकेवल दास महाराज ने बताया कि मठ में सप्त दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महाेत्सव शुरू हाे गया है। वैशाख शुक्ल त्रयोदशी को मंदिर में मुख्य प्राण प्रतिष्ठा महाेत्सव है। इस दिन आश्रम में विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्राेच्चारण संग प्राचीन मूर्तियाें की पुन: प्राण प्रतिष्ठा सहित दक्षिणमुखी हनुमान, नाै दुर्गा, एक साै आठ शिवलिंग, माता गंगा के मूर्तियों की भी प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। इस अवसर पर महंत रामशरण दास रामायणी, महंत किशाेरी शरण, आचार्य वरूण, रामदास, ओमदास समेत अन्य संत-महंत एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment