पुनायता रोड सीईटीपी में हवाई हमले की सूचना पर प्रशासन ने परखी तैयारियां जिला कलक्टर मंत्री सहित सभी आला अधिकारी रहे मौजूद।

SHARE:

मॉक ड्रिलः
पुनायता रोड सीईटीपी में हवाई हमले की सूचना पर प्रशासन ने परखी तैयारियां जिला कलक्टर मंत्री सहित सभी आला अधिकारी रहे मौजूद।

पाली

वर्तमान परिस्थितियों के मध्यनजर राज्य सरकार के निर्देशानुसार में मोक ड्रिल का आयोजन जिला प्रशासन तथा पुलिस द्वारा किया गया।
पुलिस प्रशासन व नागरिक सुरक्षा आदि ने तैयारियों को परखा और आमजन को बचाने के लिये व आपात स्थिति में निपटने की तैयारियों को जांचा । पुनायता रोड स्थित सीईटीपी नम्बर 6 में हमले की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस, प्रशासन, सिविल डिफेंस, मेडिकल सहित सभी टीमें तुरंत प्रभाव से मौके के लिए रवाना हुई।
जिला कलक्टर एलएन मंत्री ,एसपी चुनाराम जाट ,प्रशिक्षु आई पी एस ,उषा यादव, एडीएम डॉ बजरंग सिंह, एडीएम अश्विनी सिंह , जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी , यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना ,एसडीएम विमलेन्द्र सिंह , नगर निगम आयुक्त सहित कई अधिकारी नागरिक सुरक्षा , मेडिकल , क्यूआरटी , तुरंत प्रभाव से मौके पर पहुंचे।
एक-एक कर घायलों को एम्बुलेंस में स्ट्रेचर की मदद से निकाल कर लाया गया और अस्पताल पहुंचाया गया । इधर तुरंत प्रभाव से पहुंची फायर ब्रिगेड ने भी मोर्चा संभाला और और काबू पाया। मोक ड्रिल के दौरान सिविल डिफेंस के जवानों ने त्वरित गति से घायलों को राहत पहुंचाने का काम किया कुल 76 लोगों का रेस्क्यू किया गया। कम घायलों और अन्य को बांगड चिकित्सालय भेजा गया मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही।

जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की गई। जिला कलक्टर मंत्री ने बांगड चिकित्सालय जाकर घायलों को देख व वहां की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना पर सभी टीमें समय पर मौके पर पहुंच गयी। इस अवसर पर उन्होंने जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस, अग्निशमन, मेडिकल , सिविल डिफेंस ,के जवान, एम्बुलेंस,, विभागीय अधिकारी आदि समय पर पहुंचे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment