सीएमएचओ सहित छह टीमों ने किया चिकित्सा संस्थानों का सघन निरीक्षण,हीट वेव की व्यवस्थाओं को जांचा-परखा।

SHARE:

सीएमएचओ सहित छह टीमों ने किया चिकित्सा संस्थानों का सघन निरीक्षण,हीट वेव की व्यवस्थाओं को जांचा-परखा, फीड बेक लिया हीटवेव से संबंधित दिए दिशा-निर्देश।

पाली।

जिले में चल रही हीट वेव को लेकर चिकित्सा विभाग द्वारा की गई तैयारियों को जांचने एवं, मौसमी बीमारियों सहित अन्य चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर रविवार को पाली जिले में सीएमएचओ डाॅ.विकास मारवाल सहित छह जिला स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों के दल ने करीब 25 से अधिक चिकित्सा संस्थानों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीमो ने आवश्यक निर्देश भी दिए।
जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने बताया कि गर्मी एवं लू बढ़ने के साथ ही चिकित्सा संस्थानों को समस्त व्यवस्थाओं एवं इन्ताजामात् करने के निर्देश राज्य एवं जिला स्तर से जारी किए हुए हैं। इसी व्यवस्थाओं के निरीक्षण अभियान के तहत रविवार 4 मई को सीएमएचओ डाॅ.विकास मारवाल स्वयं ने जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंदोज, कोसेलाव, चानौद व उप जिला अस्पताल सुमेरपुर का निरीक्षण किया। इसी तरह एडिशनल सीएमएचओ डाॅ.पीसी दीपन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मणिहारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लांबिया (पाली), डेण्डा का, जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ.उजमा जबीन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाडोल, देसूरी, बूसी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागोल का, एपीडेमियोलोजिस्ट डाॅ.अंकित माथुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहट, सोजतरोड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सियाट व धाकड़ी, जिला कार्यक्रम अधिकारी भवानीसिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानी, खौड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवतलाव व मुण्डारा तथा मां योजना के जिला परियोजना समन्वयक रामप्रकाश गढ़वाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खारची, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंटालिया, धामली व धनला का सघन निरीक्षण किया।
सीएमएचओ डाॅ.विकास मारवाल ने बताया कि जिला स्तरीय निरीक्षण दल ने चिकित्सा संस्थानों में निरीक्षण के दौरान अस्पतालों के वार्ड व बैड्स की व्यवस्था, कूलर, पंखे, एसी, विभिन्न स्थानों पर मरीजों व आमजन के लिए की गई पानी की व्यवस्था एवं पीएचसी में उपलब्ध दवाइयों की उपलब्धता से संबंधित जानकारी ली।
सीएमएचओ डॉ.मारवाल ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानों की व्यवस्थाओं को जांचा-परखा जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को जिले के करीब 25 से अधिक उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इन अधिकारियों द्वारा गर्मी के मौसम में मरीजों एवं आमजन के लिए की रही व्यवस्थाओं की जांच की गई। निरीक्षण अभियान के तहत सर्वप्रथम गर्मी के मरीजों के रिजर्व वार्ड का निरीक्षण किया गया। कार्मिकों को वार्ड की नियमित साफ-सफाई रखने के लिए पाबंद किया गया। पीएचसी में सभी पंखों एवं एसी की नियमित जांच, वार्ड में लगे कूलरों में दिन में दो या तीन बार पानी बदलने के निर्देश दिए। वहां उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को हीट वेव से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान दवाइयों की जानकारी, ओपीडी विंग, आईपीडी विंग, डीडीसी, दैनिक रिपोर्टिंग, मटकों-कैम्पर एवं वाटर कूलर की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गई। स्टाफ को अलर्ट मोड में रहने के लिए पाबंद किया गया। स्टाफ को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में विभाग द्वारा किसी को भी छुट्टियां नहीं दी जाएंगी इसलिए सब मुख्यालय पर रहे! इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री निशुल्क जाँच एवं दवा योजना जानकारी ली गई। साथ ही वार्ड में उपचाराधीन मरीजों से बात की और मिल रहे उपचार के लिए बारे में जानकारी ली।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment