चित्तौड़गढ जिले की सबसे बड़ी खबर
ब्रेकिंग न्यूज़ के
भादसोड़ा क्षेत्र अत्यधिक फ्लोराइट होने से हो रही है कई गंभीर बीमारिया।
नरेंद्र सेठिया,चित्तौड़गढ़
भादसोड़ा कस्बें में आसपास क्षेत्र में पानी में अत्यधिक फ्लोराइड होने से कई गंभीर बीमारिया हो रही है जिस पर सरकार को स्थाई समाधान निकलना चाहिए| प्राप्त जानकारी अनुसार भादसोड़ा में फ्लोराइड के अधिक मात्रा से कई तरह की गंभीर समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है जिससे आम लोग गठिया या अन्य बीमारी से ग्रसित हो रहे है, ग्राम पंचायत प्रशासक शम्भू सुथार ने बताया की भादसोड़ा क्षेत्र की ज्यादातर पंचायतो में पानी में अत्यधिक फ्लोराइड की मात्रा होने से दंत फ्लोराइड, स्केलेट्स फ्लोराइड, गठिया, हड्डियों को नुकसान, मांसपेशियों को नुकसान, थकान, जोड़ो से संबंधित समस्याएं और क्रॉनिक समस्याएं होने की सम्भावना लगातार बढ़ रही है| इसलिए वर्तमान राज्य सरकार से मांग करते है की इसका कोई स्थाई समाधान निकाला जाय जिससे आम लोगो को व इस पुरे क्षेत्र में इस तरह की गंभीर बीमारियों से राहत मिल सके|
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





