सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा,अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी।

SHARE:

सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा,अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी।

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ (शाखा सादड़ी, जिला पाली) द्वारा नगर पालिका सादड़ी के ठेका सफाई कर्मी झाड़ू डाउन हड़ताल पर।

 

सादड़ी, पाली –

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ, सादड़ी के नेतृत्व में नगर पालिका सादड़ी के ठेका सफाई कर्मचारी आज से झाड़ू डाउन हड़ताल पर चले जाने के बाद आज दिन भर पालिका कार्यालय पर धरने पर बैठ कर अपनी मांगों को लेकर सादड़ी पालिका के अधिशाषी अधिकारी,जिला कलक्टर,उपखंड अधिकारी देसूरी व थानाधिकारी सादड़ी व देसूरी को ज्ञापन सौंप कर मांगे नहीं मानने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई। यह कदम कर्मचारियों की मांगों को लेकर लंबे समय से जारी उपेक्षा और ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे शोषण के विरोधस्वरूप उठाया गया है।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सफाई कर्मियों का वैतन बड़ाया जाये , काम की स्थिति बेहद खराब है, और सुरक्षा के उचित साधनों का भी अभाव है। हड़ताल के चलते नगर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन और नगर पालिका द्वारा शीघ्र कोई समाधान नहीं निकाला गया, तो यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment