महावीर इंटरनेशनल संस्था द्वारा नि:शुल्क जल सेवा केंद्रों का किया शुभारंभ।
फालना,पाली
श्री महावीर इंटरनेशनल के बैनर तले नि:शुल्क जल सेवा के केंद्रो का शुभारंभ प. पू. श्री उपाध्याय दिव्यचंद्र विजयजी महाराज साहब एवम भामाशाह रूपाराम सुथार, के सहयोग से मानव सेवा के लिए नि:शुल्क जल सेवा केंद्रों का शुभारंभ प्रतिवर्ष के भांति इस बार भी किया गया इस अवसर पर उपाध्याय श्री ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल अपने केंद्रों के नेटवर्क के माध्यम से पूरे भारत मैं विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों और परियोजनाओं का संचालन करता है जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा,स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता पर है।
इस दौरान महावीर इंटरनेशनल संस्था अध्यक्ष शैलेश बोहरा, संस्था कोषाध्यक्ष संजय सिरोया,उपाध्यक्ष अमित मेहता, महिपाल परमार,महेश नाहटा,भरत संचेती,हरीश सुथार,नरपत राठौड़,दिनेश पुनमिया,सुरेश राजपुरोहित बारवा,फ़िरदोस सिलावट आदि संस्था सदस्यों सहित फालना बाजार के गणमानय नागरिक इस मौके पर मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





