जिला कलक्टर मंत्री ने बांगड अस्पताल का निरीक्षण, विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया दिए आवश्यक निर्देश,
मरीजो से मिले जाने हाल चाल, सीवरेज कार्य गुणवत्तापूर्ण समयसीमा में पूर्ण करने का निर्देश, ठंडे पानी के प्याउ का शुभांरभ।
पाली।
जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने आज शनिवार को बांगड़ अस्पताल का निरीक्षण किया और जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने द्वारा विभिन्न वार्डों में जाकर जायजा लिया साथ ही वहां मरीजों एवं उनके रिश्तेदारों से अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये।
जिला कलक्टर मंत्री ने इस अवसर पर बांगड़ अस्पताल में चल रहे सीवरेज लाइन के कार्यों की समीक्षा की तथा ठेकेदार को 30 मई तक कार्य पूर्ण करने को कहा गया। साथ ही रेड क्रॉस के सदस्यों बांगड़ हॉस्पिटल की अधीक्षक, पीडब्ल्यूडी केएईन एक्सईएन सिविल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियर एवं सीवरेज लाइन के ठेकेदार के साथ मीटिंग ली गई। बांगड़ अस्पताल में पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जा रहे रिनोवेशन कार्य की जानकारी ली व आवश्यक निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने इस अवसर पर बांगड़ अस्पताल में रेड क्रॉस की सहायता से लगाए गए ठंडे पानी की प्याऊ का उद्घाटन भी किया तथा रेड क्रॉस द्वारा कराए गए कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचन्द पारख भी मौजूद रहे।
उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर हजारीमल चौधरी द्वारा कराए गए लू तापघात की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली तथा आवश्यक सुझाव दिए। रेड क्रॉस के अध्यक्ष जिनेंद्र जैन, डॉ जेपी उदावत, जगदीश गोयल आदि मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





