गुमनामी में कुछ अच्छा करो ताकि जनता याद रखेंः-जिला कलेक्टर_मंत्री।

SHARE:

गुमनामी में कुछ अच्छा करो ताकि जनता याद रखेंः- जिला कलेक्टर मंत्री।

हीट वेव प्रबधंन को लेकर कलेक्टर ने चिकित्सकों को अस्पतालों में नवाचार करने की सीख दी, जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य भवन में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित।
पाली,
जिला कलेक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिले के चिकित्सकों को चिकित्सा संस्थानों में हीट वेव प्रबंधन को लेकर नवाचार करने की सीख दी।
जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने जिले के चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि वे अपने चिकित्सा संस्थानों में ऐसा अच्छा कार्य करें, जिसे खुद को संतोष की अनुभूति हो। साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीज व परिजनों को भी सुकून मिले तथा अच्छे कार्य के लिए वहां की जनता उन्हें हमेशा के लिए याद रख सके।
जिला कलेक्टर एलएन मंत्री गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य भवन में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में हीट वेव के प्रबंधन को लेकर चिकित्सा संस्थानों में की गई एवं की जा रही तैयारियों के बारे में जिले के ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारियों से केंद्र वार समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने चिकित्सकों को अपने चिकित्सा संस्थानों में हीट वेव प्रबंधन को लेकर कुछ अपने स्तर से कुछ नया करने की भी सीख दी। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य को हमेशा लोग याद करते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले चिकित्सकों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि गुमनामी में कुछ अच्छा करो ताकि वहां की जनता याद रखें।
जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने कहा कि हीट वैव से बचाव को लेकर राज्य सरकार की ओर से गाइड लाइन के मुताबिक प्रबंध किए जाएं। चिकित्सा संस्थानों में हीट वैव से बचने के लिए माकूल व्यवस्थाएं रहें।
जिला कलक्टर ने निर्देश चिकित्सा संस्थानों में एसी, कूलर व पंखों तथा पेयजल के लिए वाटर कूलर चालू सही स्थिति में काम कर रहे है। इसकी सुनिश्चितता करें तथा समस्त चिकित्सा संस्थानों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाएं। इसके साथ-साथ समस्त चिकित्सा संस्थानों में हीट वैव से ग्रसित मरीजों के उपचार में आवश्यक दवाईयां व ओआरएस पैकेट उपलब्ध हो और चिकित्सकीय स्टॉफ उनके उपचार के लिए हर समय तैयार रहें।
सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल द्वारा हेल्थ इंडिकेटर्स पर प्रस्तुत की गई प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने बैठक में मौजूद चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी चिकित्सा संस्थानों पर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर किया जाए। इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं है।
बैठक में उन्होंने माॅ वाउचर योजना, जेएसवाई, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, आरसीएच कार्यक्रमों के बारे में समीक्षा कर लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एडिशनल सीएमएचओ डॉ.पीसी दीपन, डिप्टी सीएमएचओ डॉ.विजेंद्रपाल सिंह चूंडावत, डीटीओ डॉ. उजमा जबीन, एपिडेमियोलोजिस्ट डाॅ.अंकित माथुर, डीपीएम भवानीसिंह ने भी विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर सोजत पीएमओ डाॅ राजेश गुप्ता, बाली पीएमओ डाॅ.भरत टेलर, सुमेरपुर पीएमओ डाॅ.महीपाल परमार, एनयूएचएम के डीपीओ जितेन्द्र परमार, मां योजना के डीपीसी रामप्रकाश गढ़वाल, डीपीसी कुलदीप गोस्वामी, नंदलाल शर्मा, वियंग शर्मा सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी तथा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व ब्लाॅक कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment