अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह,पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर बोला हमला।

SHARE:

अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह,पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर बोला हमला।

संजय यादव,अयोध्या।

कैसरगंज के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या के प्रजापति मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रजापति मंदिर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर तीखा हमला बोला। बृजभूषण सिंह ने कहा, “जब से ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनी हैं, तब से पश्चिम बंगाल में अराजकता लगातार बढ़ती जा रही है। बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या में इजाफा हुआ है और उन पर कड़ी कार्रवाई किया जाना बेहद ज़रूरी है।” पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि ममता सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है और हिंदुओं पर अत्याचार के मामलों में राज्य सरकार की भूमिका संदिग्ध रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मौजूद संतों और स्थानीय लोगों ने भी इस विषय पर चिंता जताई और सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment