जिला कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक।
लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें, राजस्व से जुड़े कामकाजों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश।
पाली,
जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में बुधवार सायं को जिला परिषद में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित हुयी ।
बैठक में जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनसे जुड़े लंबित राजस्व प्रकरणो की समीक्षा कर राजस्व अधिकारियों को लम्बित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये जिससे आमजन को भी निस्तारण से राहत मिल सके।
जिला कलक्टर मंत्री ने बैठक में एजेंडा
वार बिन्दुओं पर जिले के सभी उपखंड अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी लेकर विस्तार से ब्लॉकवार समीक्षा की व आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री कैम्प ,रबी ,गिरदावरी, सर्वेयर नियुक्ति,जनाधार सीडिंग पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त अवैध खनन रोकथाम के बारे में किये जा रहे काम , बजट घोषणा से संबंधित भूमि आवंटन के प्रकरणों पर चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए , राईजिंग राजस्थान की प्रगति व वर्तमान स्तिथि , जिनमें भू अभिलेख शाखा , गिरदावरी की प्रगति पर ,राजस्व कोर्ट शाखा न्यायालय से संबधित विचाराधीन प्रकरणों के बारे में , अधिक समय से लंबित के निस्तारण के लिए , म्यूटेशन व ऑटो म्यूटेशन के कामो की समीक्षा , लैंड कन्वर्जन के मामलों की प्रगति व कारवाई रिपोर्ट कीसमीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।इसी प्रकार उन्होंने बैतक में खेल मेदान, चिकित्सालय , आंगनवाडी भूमि के बारे में मोबाईल टावर के लम्बित प्रकरण , राजकीय भूमियों पर हो रहे अतिक्रमण की रोकथाम के बारे में जानकारी लेकर कार्य योजना पर चर्चा कर अतिक्रमण ऑन के प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिए इसी प्रकार विभिन्न आयोगों व मुख्यमंत्री कार्यालय, जिला सतर्कता शाखा ,के लंबित प्रकरणों के बारे में जानकारी ली एवं समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज कर्म का जल्द से जल्द निस्तारण करने में पुराने प्रकरणों में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए इसी प्रकार हाई कोर्ट में कंटेंप्ट केसेस की जानकारी ली साथ ही राज्य सरकार के विरुद्ध पारित निर्णयों की अपील व नो अपील प्रकरणो की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए ।
बैठक में उन्होंने ई फाइल पर सभी विभागों के कार्यों में उनकी प्रगति में निस्तारण की जानकारी लेकर लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही पीएसी पैरा ड्राफ्ट पैरा की जानकारी ली वह बकाया केस की समीक्षा कर उनके निस्तारण के लिए कहा।
इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर अश्विनी सिंह , अतिरिक्त कलक्टर बाली शैलेन्द्र सिंह , तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल , सहित सभी उपखंड अधिकारी ,तहसील दार मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





